कांग्रेस ने तेलंगाना के लिए 45 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, टोंक से लोकसभा का चुनाव हारे अजहरुद्दीन को जुबली हिल्स से टिकट

नई दिल्ली/हैदराबाद (भाषा)। कांग्रेस ने 30 नवंबर को होने वाले तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 45 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन, दिवंगत लोक गायक गद्दर की बेटी जी वी वेन्नेला का नाम भी शामिल है।.

पूर्व सांसदों मधु याशकी गौड़, पोन्नम प्रभाकर और पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी को भी चुनाव में उतारा गया है। पार्टी की ओर से घोषित उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, अजहरुद्दीन को हैदराबाद शहर के जुबली हिल्स विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। वह उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सदस्य रह चुके हैं।

(Visited 102 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply