राहुल गांधी पॉलिटिक्स

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के साथ रायपुर के कठिया गांव पहुंच कर किसानों से बातचीत की।
केरल में बम विस्फोट
केरल में कोच्चि के कन्वेंशन सेंटर में दो बम विस्फोट हुए हैं, जिसमें एक व्यक्ति की मौत और 25 घायल हो गए हैं. घायलों में पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
इसराइल – गाज़ा
ग़ज़ा में हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि क्षेत्र में मारे गए लोगों की संख्या आठ हजार से अधिक हो गई है।
हमास ने इसराइली बंधकों को छोड़ने की पेशकश की है. इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा है कि उनकी युद्ध कैबिनेट में हमास की इस पेशकश पर चर्चा हुई है।
तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोआन ने इसराइल को बताया ‘युद्ध अपराधी’, इसराइल ने वापस बुलाए राजदूत।
गाज़ा संघर्ष विराम की मांग को लेकर लंदन से लेकर न्यूयॉर्क तक प्रदर्शन।
बिहार पॉलिटिक्स
गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार की तुलना इस्लामिक स्टेट से की है। उन्होंने कहा कि यहां लग रहा है कि हम इस्लामिक स्टेट में जी रहे हैं।
क्रिकेट वर्ल्डकप
क्रिकेट वर्ल्ड कप के लखनऊ में चल रहे मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीत लिया है। इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। लखनऊ में होने वाले इस मुक़ाबले से पहले भारत ने अपने पांचों मैच जीते हैं. वहीं अपने पांच में से चार मैच गँवाने वाली इंग्लैंड की हालत ख़स्ता है।
स्रोत : बीबीसी
About Author
You may also like
देश-विदेश मॉर्निंग बुलेटिन : गुरुग्राम में बड़ा एनकाउंटर, ईरान-अमेरिका युद्ध, फीफा वर्ल्डकप और क्रिकेट सबकुछ यहां पढ़िए
यूपी में रिटायर्ड ARTO के घर विजिलेंस का महाछापा : दीवारों और पैकेटों से निकला 1.62 करोड़ कैश, 13 किलो सोना और 15 संपत्तियों के दस्तावेज
मध्य पूर्व में महायुद्ध फिर युद्ध की आहट: सीजफायर के बावजूद ईरान पर अमेरिका की भीषण एयरस्ट्राइक, 80 से ज्यादा ठिकाने तबाह, तेहरान नेजवाबी कार्रवाई की धमकी
स्टेट न्यूज : प्रदेशभर में एक माह का सड़क सुरक्षा अभियान शुरू, अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई और उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति की तिथि बढ़ी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साझा किया संस्कृत का कालजयी सुभाषितम् : बोले-समृद्धि की वास्तविक शोभा विनम्रता और निस्वार्थ सेवा में है
