उदयपुर। विद्या भवन स्कूल की शतरंज टीम ने अपने खेल में अद्भुत प्रदर्शन करते हुये अहमदाबाद में आयोजित (27-29 अक्टूम्बर 2023) सी.बी.एस.ई. वेस्ट जोन शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेकर छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ठ प्रर्दशन करते हुए अंडर-17 आयु वर्ग में 02 स्वर्ण पदक हासिल करते हुए नोएड़ा में 22 से 26 नवम्बर तक होने वाली सी.बी.एस.ई. राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया।
17 – वर्षीय आयु वर्ग में छात्रों की 62 टीमों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था, जिसमें हमारी टीम ने 05 मैच जीते और पश्चिम क्षेत्र की 62 टीमों में से 06 से 01 मैच ड्रा खेला।
इस टीम के सदस्य निम्न थे – वृंषाक चौहान (कप्तान) हिमांशु त्रिवेद्वी, आदित्य भगोरा और सहदेव सिंह झाला थे।
17 – वर्षीय छात्रावर्ग में 20 टीमों ने भाग लिया जिनमें से हमारी टीम ने 05 में से 05 मैच जीतकर स्वर्ण पदक जीतकर क्लीन स्विप किया।
इस टीम के सदस्य निम्न थे – दक्षिता कुमावत- कप्तान, चार्वी पाटीदार , हीना काक और रिया सोनी।
विद्या भवन पब्लिक स्कूल के सभी खिलाड़ियों को उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए बोर्ड द्वारा पुरुस्कार से सम्मानित किया गया ।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती नीरजा जैन द्वारा सभी शतरंज खिलाड़ियों को बधाई दी एवम् इनका राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर आगे भी विजेता बने रहने हेतु प्रेरित किया।
About Author
You may also like
बंगाल चुनाव : EVM में भाजपा बटन पर टेप लगाने का आरोप, चुनाव आयोग ने दिए दोबारा वोटिंग के संकेत, सुवेंदु अधिकारी के सामने लगे ‘चोर’ के नारे
IPL 2026: Crucial MI vs SRH Clash at Wankhede, One Team Leads Head-to-Head
IPL 2026: RR Equals MI, Surpasses RCB and SRH
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल: अमृत 2.0 से संवर रहा राजस्थान, 11,560 करोड़ के विकास कार्यों से बदलेगी शहरों की सूरत
अंडरवर्ल्ड पर बड़ा प्रहार : दाऊद का करीबी सलीम डोला तुर्की से प्रत्यर्पित, 5000 करोड़ के ड्रग साम्राज्य का था मास्टरमाइंड
