
उदयपुर। सरदार पटेल राष्ट्र चेतना सम्मेलन मंगलवार को मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के आतिथ्य में गांधीनगर गुजरात में हुआ। कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल और उनके कई गणमान्य मंत्रियों की विशेष मौजूदगी रही। इस दौरान डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने कहा कि महाराणा के अश्व चेतक और हाथी रामप्रसाद का बलिदान इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है।
महाराणा प्रताप के हाथी राम प्रसाद को दुश्मनों ने पकड़ लिया और अपने पास ले गए। हाथी रामप्रसाद ने महाराणा प्रताप के दुश्मनों का अन्न-जल त्याग कर अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया, लेकिन किसी भी विदेशी आक्रांता की पराधीनता स्वीकार नहीं की।
देश के युवा हाथी रामप्रसाद से राष्ट्र की आन, बान, शान के लिए सर्वस्व न्योछावर करने की जीवंत प्रेरणा ले सकते हैं। डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने कहा कि गुजरात-मेवाड़ का कला-संस्कृति, रीति-रिवाज, सोच-समझ आदि का प्राचीनकाल से गहरा संबंध रहा है, जिसकी विभिन्न पर्व पर जीवंत झलक देखने को मिलती आ रही है।
About Author
You may also like
छह लाख श्रद्धालुओं ने किया गिरि प्रदक्षिणा का संकल्प, नारियल से पट गया थोलि पवंचा
अहमदाबाद में पकड़ी गई हाइब्रिड मारिजुआना की खेप के तार उदयपुर से जुड़े, गुजरात पुलिस की रडार पर राजस्थान का नेटवर्क
ब्रेकिंग न्यूज : उदयपुर में भारत पहली बार करेगा वैश्विक लक्ज़री वेडिंग महाकुंभ की मेजबानी, दुनिया भर से जुटेंगे शीर्ष वेडिंग प्लानर्स और विशेषज्ञ
नारायण सेवा संस्थान ने मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर और गुलदस्ता भेंटकर किया उदयपुर महापौर पारस सिंघवी का अभिनंदन
उदयपुर में भाजपा का हमला : चुनाव आयोग के साझा बयान से कांग्रेस के वोट चोरी का नैरेटिव ध्वस्त, संस्थाओं को बदनाम कर रहे राहुल गांधी
