दोपहर हैडलाइंस : आरजेडी दफ्तार के बाहर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, पानी की बौछारें

बिहार में प्रदर्शन
आरजेडी दफ़्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, पानी की बौछारें।


कांग्रेस पहुंची चुनाव आयोग
कांग्रेस ने चुनावी राज्य राजस्थान और छ्त्तीसगढ़ में केंद्र सरकार पर ईडी सहित केंद्रीय एजेंसियों के “दुरुपयोग” का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग का दरवाज़ा खटखटाया है।


दिल्ली में प्रदूषण
दिल्ली सरकार का प्रदूषण से निपटने का एक्शन प्लान- ऑड-ईवन, ऐप वाली टैक्सी पर बैन और कृत्रिम बारिश।


कवि कुमार विश्वास
कवि कुमार विश्वास के काफ़िले में शामिल सुरक्षाकर्मियों पर कथित हमले के दावे को गजियाबाद पुलिस ने बताया ग़लत।


अमेरिकी ड्रोन
अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि यमन के हूती विद्रोहियों ने एक अमेरिकी एमक्यू-9 रीपर ड्रोन को मार गिराया है।


पीएम बनाम केजरीवाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री से संबंधित मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से दायर पुनर्विचार याचिका को गुजरात हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया।


क्रिकेट वर्ल्डकप
बेंगलुरु में श्रीलंका के ख़िलाफ़ न्यूज़ीलैंड की क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला लिया है। फिलहाल न्यूज़ीलैंड आठ अंकों और नेट रन रेट की बदौलत चौथे नंबर पर है। न्यूज़ीलैंड ये मैच जीतकर सेमीफ़ाइनल की दावेदारी मज़बूत करना चाहेगा। इस मैच पर पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान की भी नज़र रहेगी. लेकिन इस मैच के दौरान भी बारिश की संभावना जताई जा रही है।


इसराइल-हमास संघर्ष
ग़ज़ा में इसराइली हमलों को लेकर सऊदी अरब ने इस्लामिक देशों के संगठन ओआईसी की ‘असाधारण बैठक’ बुलाई है।
इसराइल का कहना है कि जब से दक्षिणी ग़ज़ा के लिए मुख्य सड़क खोली गयी है तब से 50,000 फ़लस्तीनियों ने ग़ज़ा शहर छोड़ दिया है। हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार ग़ज़ा में 10,500 से अधिक लोग मारे गए हैं, जिनमें 4,300 से अधिक बच्चे शामिल हैं.

(Visited 53 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply