उदयपुर। मामूली कहासुनी होने पर पिता पर पिता की हत्या का आरोपी बेटा अहमदाबाद से गिरफ्तारजलती लकड़ी से हमला कर उनकी हत्या के बाद फरार आरोपी बेटे को डूूंगरपुर जिला पुलिस ने बुधवार को अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार डूंगरपुर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के चक महुडी गांव का था। जहां 9 मई की रात मामूली कहासुनी पर अपने घर के आंगन में बैठे शिवा मनात (50) पर बेटे सुनील ने मामूली कहासुनी के बाद चूल्हे में खाना पकाने के लिए जलाई लकड़ी से हमला कर दिया। जिसके बाद सुनील फरार हो गया। घटना में शिवा मनात की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। इस घटना को लेकर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था। कोतवाली थानाधिकारी सुरेंद्र सोलंकी ने बताया कि उसके अहमदाबाद में होने का पता चलने पर एक टीम वहां भेजी गई। जहां से उसे बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। उसने कबूल किया कि कहासुनी होने पर आवेश में आकर उसने अपने पिता की हत्या कर दी।
About Author
You may also like
कैलिफोर्निया के कोंडोर पक्षियों के संरक्षण में बड़ी सफलता: नई रिसर्च ने ढूँढा ‘गुप्त दुश्मन’ और बचाने की राह हुई आसान
टेक्सास में न्यू वर्ल्ड स्क्रूवर्म का प्रकोप: जानिए कैसे मजबूत रणनीति और त्वरित इलाज से दी जा रही है इसे मात
पर्यावरण संरक्षण के लिए विज्ञान और समाज का मिलन जरूरी: उदयपुर में जुटे देशभर के दिग्गज विद्वान
महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन : मेवाड़ के आंगन में गूंजा सेवा और शौर्य का सम्मान, डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने पिता की स्मृति में शुरू किया नया राष्ट्रीय अलंकरण
हिन्दुस्तान ज़िंक : गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और युवा सशक्तिकरण से 10 लाख से अधिक युवाओं को बनाया सशक्त
