उदयपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व एडीजे कुलदीप शर्मा ने चेतक सर्किल व पहाड़ी बस स्टैंड स्थित रैन बसेरों का निरीक्षण किया। यहां अनियमिताएं मिली।

बताया गया कि पहाड़ी बस स्टैंड एवम् चेतक सर्किल रैन बसेरे में टीवी खराब पाया गया। रैन बसेरे में रुके मजदूरों ने बताया कि कई माह से टीवी खराब है। चेटक सर्किल रैन बसेरे में बिस्तर गंदे थे।
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के अध्यक्ष निर्देशों के क्रम में 26 नवंबर से रैन बसेरा अभियान चलाया गया हैं।
एडीजे व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर के सचिव कुलदीप शर्मा चेतक सर्किल एवम् पहाड़ी स्टैंड स्थित रैन बसेरा पहुंचे। रैन बसेरे की समस्त व्यवस्थाओं की जांच की ।

1. पहाड़ी बस स्टैंड एवम् चेतक सर्किल रैन बसेरे में टीवी खराब पाया गया । रैन बसेरे में रुके मजदूरों ने बताया की कई माह से दोनो रैन बसेरों में टीवी खराब है।
2. चेटक सर्किल रैन बसेरे में बिस्तर गंदे पाए गए। रैन बसेरे में महिलाओं के रात्री आवास हेतु जो कमरा था उसमे सीलन पाई गई । केयर टेकर ने बताया की पास में जो सुलभ शौचालय की पानी की टंकी है उससे पानी रिसता है। जिससे पूरी दीवार में सीलन आ रही है।
एडीजे एवम् सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर ने बताया की इस संबंध में इ जिम्मेदार उच्चाधिकारीयो एवम आयुक्त नगर निगम को पत्र प्रेषित किया जाकर अनियिमिताओं से अवगत कराया जाएगा।
About Author
You may also like
बदमाशों की कांपे रूह: कानून-व्यवस्था को लेकर एक्शन मोड में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, आईजी-एसपी को दी दो टूक चेतावनी
अंतरराष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड 2026: भारतीय छात्रों ने गाड़े झंडे, सभी 5 प्रतियोगियों ने जीता गोल्ड; पीएम मोदी ने दी बधाई
जब श्रद्धांजलि शब्दों से आगे बढ़कर बनेगी किसी की जिंदगी… प्रो. विजय श्रीमाली की पुण्यतिथि पर होगा महा रक्तदान शिविर
परिंदों के मसीहा की जबरदस्त कहानी : केन्या के ‘नैरोबी बर्डमैन’ रोजर्स ओलू मगुथा, जो कचरे के ढेर से प्लास्टिक चुनते हुए बचाते हैं घायल पक्षियों की जान
आंखों में उम्मीद और चेहरों पर राहत की मुस्कान : हिंदुस्तान जिंक और ममता एचआईएमसी ने आदिवासी अंचलों तक पहुंचाई स्वास्थ्य की संजीवनी
