उदयपुर में एडीजे ने रैन बसेरों का निरीक्षण, मिली खामियां

उदयपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व एडीजे कुलदीप शर्मा ने चेतक सर्किल व पहाड़ी बस स्टैंड स्थित रैन बसेरों का निरीक्षण किया। यहां अनियमिताएं मिली।

बताया गया कि पहाड़ी बस स्टैंड  एवम् चेतक सर्किल रैन बसेरे में टीवी खराब पाया गया। रैन बसेरे में रुके मजदूरों ने बताया कि कई माह से टीवी खराब है। चेटक सर्किल रैन बसेरे में  बिस्तर गंदे थे।

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के अध्यक्ष निर्देशों के क्रम में 26 नवंबर से रैन बसेरा अभियान चलाया गया हैं।

एडीजे व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर के सचिव कुलदीप शर्मा  चेतक सर्किल एवम् पहाड़ी स्टैंड स्थित रैन बसेरा पहुंचे। रैन बसेरे की समस्त व्यवस्थाओं की जांच की ।

1. पहाड़ी बस स्टैंड  एवम् चेतक सर्किल रैन बसेरे में टीवी खराब पाया गया । रैन बसेरे में रुके मजदूरों ने बताया की कई माह से दोनो रैन बसेरों में टीवी खराब है।

2. चेटक सर्किल रैन बसेरे में  बिस्तर गंदे पाए गए। रैन बसेरे में महिलाओं के रात्री आवास हेतु जो कमरा था उसमे सीलन पाई गई । केयर टेकर ने बताया की पास में जो सुलभ शौचालय की पानी की टंकी है उससे पानी रिसता है। जिससे पूरी दीवार में सीलन आ रही है।

एडीजे एवम् सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर ने बताया की इस संबंध में इ जिम्मेदार उच्चाधिकारीयो एवम आयुक्त नगर निगम को पत्र प्रेषित किया जाकर अनियिमिताओं से अवगत कराया जाएगा। 

(Visited 138 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply