उदयपुर। इस वक्त राजस्थान में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर अब मुख्यमंत्री कौन होगा? सब लोग अपने समर्थकों के नाम चला रहा है। कुछ लोग बाबा बालकनाथ को भी भावी मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट कर रहे हैं। यह भी बोल जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के फैसले चौंकाने वाले होते हैं। इस नजरिये से मेवाड़ की भी किस्मत खुल सकती है।
दरअसल बीजेपी आलाकमान को ऐसा व्यक्ति चाहिए जो सौ प्रतिशत आज्ञाकारी हो। इसमें प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी फिट बैठते हैं। वो अपनी हद में रहना जानते हैं, जैसा कि प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद उनके व्यवहार को लोगों ने देखा है। ऐसा भी लोग कयास लगा रहे हैं कि अगर किसी नाम पर सहमति नहीं बनती है तो भाई साहब को असम से बुलाया जा सकता है।
इसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अहम भूमिका हो सकती है। मेवाड़ ने पिछले दो चुनावों से बीजेपी को अच्छी सीटें दी है। खास बात यह भी है कि मेवाड़ गुजरात का पड़ोसी भी है। आपको बता दें कि उदयपुर से मोहनलाल सुखाड़िया, हरिदेव जोशी, हीरालाल देवपुरा, शिवचरण माथुर मुख्यमंत्री रहे हैं।
About Author
You may also like
केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे और धरना खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में क्या कहा-यहां पढ़िए
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा—मोदी सरकार की रणनीति में बड़ा बदलाव या मजबूरी? पढ़ें 5 बड़े कारण
उदयपुर के मौलाना फैजान रज़ा का मिस्र की प्रसिद्ध जामे अल-अज़हर यूनिवर्सिटी में चयन; पलटन मस्जिद में हुआ भव्य इस्तक़बाल
हिंदुस्तान जिंक का पहली तिमाही में रिकॉर्ड प्रदर्शन : शुद्ध लाभ 145 प्रतिशत बढ़कर 5,469 करोड़ हुआ
1160 किमी की 43 दिवसीय पैदल केदारनाथ यात्रा पूरी करने पर चार युवाओं का सम्मान; Helping Youth Sansthan ने की पहल
