अजमेर। जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय तथा अधीनस्थ न्यायालयों के लिए वर्ष 2023 में की गई शपथ आयुक्तों की नियुक्ति की अवधि समाप्त होने वाली है। वर्ष 2024 में इन न्यायालयों के लिए शपथ आयुक्तों की नियुक्ति करने के लिए अभिभाषकों से प्रार्थना पत्र आमंत्रित किए गए है।
जिला मजिस्ट्रेट डॉ. भारती दीक्षित ने बताया कि आवेदनकर्ता शपथ आयुक्तों की नियुक्ति के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र 31 दिसम्बर तक सम्बन्धित उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार तथा उप तहसील के लिए नायब तहसीलदार को प्रस्तुत करेंगे।
आवेदनकर्ता के द्वारा अपने प्रार्थना पत्र में स्थान (विशेष न्यायालय के नाम) जहां के लिए वे नियुक्ति चाहते है, उसका विवरण एवं एनरोलमेन्ट नम्बर मय एनरोलमेन्ट की प्रति तथा यदि पूर्व वर्षो में शपथ आयुक्त का कार्य किया हो तो उसका स्पष्ट उल्लेख करना अनिवार्य है।
(Visited 111 times, 1 visits today)
About Author
You may also like
विदेश की प्रमुख ख़बरें : लीबिया के तट के पास यूक्रेनी समुद्री ड्रोन हमले में रूसी युद्धपोत मर्करी डूबा, अमेरिका ने बहरीन में अपने नागरिकों के लिए जारी की सुरक्षा चेतावनी
बाबा श्याम के दर से घर लौटते वक्त काल के गाल में समाईं नौ जिंदगियां: कोटा-उदयपुर हाइवे पर एक ही परिवार की तीन पीढ़ियां उजड़ीं, पलभर की झपकी ने छीन लीं खुशियां
राजस्थान की धरती पर 80,000 करोड़ रुपए का विस्तार—हिंदुस्तान जिंक की 2.0 छलांग कैसे बदलिएगी वैश्विक धातु बाजार और राज्य के राजस्व का भूगोल
चंडीगढ़ के राजभवन से उदयपुर की धूल तक : गुलाबचंद कटारिया का वह अधिकार, जिस पर सियासत चाहे तो उंगली उठाए…
झीलों के आंचल में उतरी आस्था : जब जगदीश के दर पर महका अन्नकूट और महालक्ष्मी के नयनों में चमकी कृतज्ञता की जोत
