बाड़मेर। भारत फाइनेंस कंपनी के मैनेजर के साथ गन पॉइंट पर लूट के मामले में 9 महीने से फरार चल रहे बदमाश राकेश बिश्नोई पुत्र उदाराम निवासी जालेली चाम्पावतान को थाना गडरा रोड पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर 2000 रुपये का इनाम घोषित है।
एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि 3 मार्च को भारत फाइनेंस कंपनी के मैनेजर कृष्ण कुमार यादव लोन की किश्ते प्राप्त कर लौट रहे थे।
थाना गडरा रोड क्षेत्र के बुठिया गांव के पास बाइक पर आए तीन नकाबपोशों ने उन्हें रुकवाया और पिस्टल की नोक पर 90 हजार रुपये, मोबाइल, बैग व टैबलेट लूट कर फरार हो गये। मामले में पूर्व में पुलिस द्वारा तीन आरोपियों बाबूलाल मेघवाल कानजी उर्फ कानाराम मेघवाल और विष्णु बिश्नोई को गिरफ्तार किया था।
आरोपी राकेश विश्नोई घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी पर एसपी कार्यालय से ₹2000 का इनाम घोषित किया हुआ है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र पाल सिंह व सीओ अनिल सारण के सुपरविजन तथा एसएचओ सलीम मोहम्मद के नेतृत्व में 9 महीने बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इसके विरुद्ध पूर्व में तीन प्रकरण लूट के व एक प्रकरण चोरी का जोधपुर आयुक्तालय में दर्ज है।
About Author
You may also like
सभ्य समाज के चेहरे पर कालिख : शराबबंदी के नाम पर युवक को अमानवीय सजा, अपनों ने ही बरगद को बना दिया ‘फंदा’
केतन अग्रवाल हत्याकांड : सिया क्या चेतन के साथ उदयपुर आई थी, कब और क्यों? मां ने तोड़ी चुप्पी…उदयपुर से जुड़ी सही और सच्ची खबर यहां पढ़िए
अहमदाबाद पुलिस का उदयपुर में बड़ा एक्शन : 1992 के राधिका जिमखाना हत्याकांड का दोषी और अब्दुल लतीफ़ गैंग का शार्पशूटर तस्लीम गिरफ़्तार
उदयपुर के भाजपा नेता से 1.30 करोड़ रुपए की ठगी मामले में म्यूल अकाउंट का सप्लायर गिरफ्तार, जानिए कैसे काम करता है यह खौफनाक साइबर नेटवर्क
उदयपुर में 17 करोड़ की ‘शाही शादी’ से पहले खूनी खेल : मंगेतर ने प्रेमी के साथ मिलकर पुणे के बिल्डर को 400 फीट गहरी खाई में धकेला, दोनों गिरफ्तार
