अज़मेर। वर्ष 2017 की भारतीय रेल यातायात सेवा की अधिकारी श्रीमती मोनिका यादव को महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे अमिताभ के आदेशों के अंतर्गत सहायक वाणिज्य प्रबंधक से पदोन्नत करते हुए अजमेर मंडल पर मंडल वाणिज्य प्रबंधक(डीसीएम) के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है।

भारतीय रेल सेवा में प्रथम नियुक्ति पर श्रीमती मोनिका यादव को सहायक वाणिज्य प्रबंधक कोटा मंडल पर नियुक्ति प्रदान की गई इसके पश्चात अगस्त 2022 से जुलाई 2023 तक अजमेर मंडल पर सहायक परिचालन प्रबंधक के पद पर कार्य किया तत्पश्चात अजमेर मंडल पर ही सहायक वाणिज्य प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं।
अब मंडल वाणिज्य प्रबंधक के पद पर नियुक्ति पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सुनील कुमार महला सहित मंडल के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने श्रीमती मोनिका यादव को बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं दी है।
About Author
You may also like
उदयपुर में रामलीला का मंचन (तीसरा दिन) : जब पत्थर में जान फूंक दी गई और निम्बार्क मैदान में छलक उठीं आंखें
नवरात्रि में मां की कृपा पाने के लिए करें साधना: वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी में श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन, गूंजी देवी महिमा
गणेश नगर स्थित कालकामाता मंदिर में अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना : नौ दिवसीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ, दर्शनार्थ उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
दिल के विशेषज्ञ डॉ. एसके कौशिक : धड़कनों की सरगम, विज्ञान की रोशनी और उदयपुर का गौरव
जयपुर: पंचायती राज चुनाव 2026 के लिए भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने उदयपुर संभाग के लिए पंचायत अधिवक्ताओं की सूची की जारी…यहां देखिए
