
जयपुर। चिकित्सा शिक्षा आयुक्त शिव प्रसाद नकाते ने गुरुवार को सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने एसएमएस अस्पताल के विभिन्न विभागों में जाकर करीब 5 घन्टे तक बारीकी से निरिक्षण किया और अस्पताल प्रशासन को स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर करने के लिए निर्देश दिए।

नकाते ने अस्पताल में आउटडोर एवं इनडोर सुविधाओं सहित धन्वतरि भवन, बांगड़ अस्पताल आदि का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने डॉक्टरों की उपस्थिति, प्रत्येक दवा काउंटर और जांच केंद्र पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आउटडोर और इनडोर में मरीजों एवं उनके परिजनों से बात कर चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. मरीजों एवं परिजनों द्वारा बताई गई समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।

श्री नकाते ने अस्पताल परिसर में टूटी सड़क को जल्द ठीक करवाने के निर्देश दिए. उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि विशेष परिस्थितियों में दवा केन्द्रों पर निशुल्क दवा उपलब्ध नहीं होने पर रोगियों को प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केन्द्रों से दवाएं उपलब्ध कराई जाएं. उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध करवाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है, इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जा सकती. अस्पताल प्रशासन एवं सभी कार्मिक पूरी निष्ठां के साथ अपने दयित्वों का निर्वहन कर रोगियों को गुणवत्ता-युक्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएं।
निरीक्षण के दौरान एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजीव बगरहट्टा, अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अचल शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी, नर्सिंग अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.
About Author
You may also like
पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान, हावड़ा में EVM पर हंगामा और नादिया में BJP एजेंट पर हमला
व्हाइट हाउस में किंग चार्ल्स का भव्य स्वागत: ट्रंप ने ब्रिटेन को बताया सबसे करीबी दोस्त, मध्य प्रदेश में यूसीसी के लिए समिति गठित और मेघालय को मिलीं नई आधिकारिक भाषाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में 100 बेड के आधुनिक वृद्धाश्रम का किया लोकार्पण, उदयपुर का तारा सेवा संस्थान करेगा संचालित
एटीएस एएसपी स्वाति शर्मा ने नारायण सेवा संस्थान में 101 निःशुल्क सर्जरी शिविर का किया उद्घाटन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल: अमृत 2.0 से संवर रहा राजस्थान, 11,560 करोड़ के विकास कार्यों से बदलेगी शहरों की सूरत
