ग्रामीणों ने किया स्वागत-सत्कार
उदयपुर। केबिनेट मंत्री बनने के बाद बाबूलाल खराड़ी झाड़ोल ब्लॉक के कोचला में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में पहुंचे। विधायक से केबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने पर स्थानीय लोगों ने पूर्ण उत्साह के साथ खराड़ी का स्वागत सत्कार किया।

मंत्री खराड़ी ने प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से जारी विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी और विभिन्न योजनाओं में पात्रजनों को लाभान्वित किया।
उन्होंने शिविर में उपस्थित सभी लोगो को हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ भी दिलाई गई और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और ऐसे कार्यक्रमों का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला प्रमुख श्रीमती ममता पवार सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बडी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
About Author
You may also like
-
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पचपदरा रिफाइनरी का किया निरीक्षण; प्रधानमंत्री मोदी 21 अप्रैल को करेंगे शुभारंभ
-
मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ की मॉर्निंग वॉक, स्वास्थ्य और संवाद का दिया संदेश
-
रेगिस्तान में भगीरथ प्रयास : 728 किमी का सफर तय कर बाड़मेर के सुंदरा गांव पहुंचा नर्मदा का मीठा पानी
-
जयपुर के लिए बड़ी सौगात: केंद्र ने मेट्रो फेज-2 को दी मंजूरी, 13,037 करोड़ की लागत से बनेगा उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर
-
मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला : बालोतरा में रिफाइनरी की संशोधित लागत को मंजूरी, 79,459 करोड़ रुपए हुआ निवेश का दायरा