चूरू। रतन नगर थाना पुलिस की टीम ने शनिवार रात नेशनल हाईवे 52 पर नाकाबंदी में एक ट्रक कंटेनर से 24 लाख रुपए कीमत का 480 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद कर ट्रक सवार चालक -खलासी को गिरफ्तार किया है। पेपर रोल की आड़ में आरोपी तस्कर मध्य प्रदेश से मादक पदार्थ तस्करी कर हरियाणा ले जा रहे थे। गिरफ्तार दोनों आरोपी सगे भाई है।
एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेश कुमार शर्मा व सीओ जय प्रकाश अटल के सुपरविजन में शनिवार देर रात को एसएचओ रतन नगर रुपाराम मय टीम द्वारा नेशनल हाईवे 52 ऊंटवालिया चौराहा थैलासर पर नाकाबन्दी की गई थी।
इसी दौरान रामगढ़ की तरफ से आ रहे एक पंजाब नंबर के ट्रक को रुकवा कर चेक किया तो कंटेनर में पीछे की तरफ लकड़ी की पैकिंग में पेपर रोल रखे मिले। पेपर रोल के ऊपर रखे कुल 32 प्लास्टिक के काले रंग के कट्टों को खोलकर देखा तो उसमें डोडा पोस्त छिलका भरा था। जिसका वजन किया तो कुल 480 किलो ग्राम हुआ।
एसपी नूनावत ने बताया कि डोडा पोस्ट छिलका व ट्रक कंटेनर जप्त कर चालक ओमप्रकाश जाट पुत्र मनफूल सिंह (28) व पास बैठे खलासी भाई सूरजमल जाट (42) निवासी गांव रुहेलान थाना बालसमंद जिला हिसार हरियाणा को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो इन्होंने डोडा पोस्त छिलका मध्य प्रदेश से हरियाणा ले जाना बताया। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 24 लाख रुपए है। मामले में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान थाना सदर को सोपा गया है। इस कार्रवाई में कांस्टेबल ओमप्रकाश भड़िया की विशेष भूमिका रही।
About Author
You may also like
गीतांजली डेंटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में ‘सृजन–2026’ 13वें यूजी ओरिएंटेशन कार्यक्रम का भव्य आयोजन, ‘व्हाइट कोट सेरेमनी’ के साथ हुई भावी दंत चिकित्सकों की शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत
बुजुर्गों के संग बिताए स्नेह और संवाद के पल: सेंट्रल एकेडमी स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने किया तारा संस्थान के राजकीय वृद्धाश्रम का भ्रमण
तड़के तीन बजे का सन्नाटा, एक छिपा हुआ रिकॉर्डर और ऋषभदेव थाने की वो रात
देश की प्रमुख खबरें : भारत-नेपाल संबंधों में नया अध्याय, पीएम मोदी और नेपाली समकक्ष बालेन शाह की द्विपक्षीय वार्ता के बाद सुरक्षा व स्वास्थ्य समेत 8 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर, इधर, भारत-न्यूज़ीलैंड पहला टेस्ट ड्रॉ
भारतीय भूगोल चिंतन को मिली नई ऊंचाई: ‘नेशनल एसोसिएशन ऑफ जियोग्राफर्स, इंडिया’ (NAGI) के अध्यक्ष निर्वाचित हुए उदयपुर के प्रख्यात विद्वान प्रो. पी. आर. व्यास
