उदयपुर। वीरशिरोमणि महाराणा प्रताप हमारे आदर्श हैं। युवा पीढ़ी को उनके जीवन के हर पहलू को समझकर प्रेरणा लेनी चाहिए। महाराणा प्रताप के जीवन का हर अध्याय प्रेरणापुंज है।

यह बात पीडब्ल्यूडी व महिला एवं बाल विकास विभाग राज्य मंत्री प्रो. मंजू बाघमार ने गुरुवार को यहां प्रताप गौरव केन्द्र राष्ट्रीय तीर्थ में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कही। राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार उदयपुर आईं प्रो. मंजू बाघमार उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के संघटक कॉमर्स एंड मैनेजमेंट स्डटीज कॉलेज की व्याख्याता भी हैं।

उदयपुर प्रवास के दौरान उन्होंने प्रताप गौरव केन्द्र राष्ट्रीय तीर्थ पहुंचकर महाराणा प्रताप को नमन किया और सभी से महाराणा प्रताप के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उनके प्रताप गौरव केन्द्र पहुंचने पर केन्द्र निदेशक अनुराग सक्सेना ने उपरणा ओढ़ाकर व पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
प्रताप गौरव केन्द्र का अवलोकन करते हुए उन्होंने कहा कि यह स्थल यहां आने वालों को राष्ट्र प्रथम की प्रेरणा प्रदान करता है। इस स्थल में और भी आयाम की संभावनाएं हैं जिनके लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
About Author
You may also like
Heritage of the Pink City Meets a Champion’s Spirit: P.V. Sindhu to Run for Zero Hunger on Jaipur’s Streets as the City Enters Its 300th Year
उदयपुर जिला परिषद चुनाव में सत्ता और नैतिकता का द्वंद्व : हिम्मत सिंह झाला की जीत, बीजेपी ने खोई सिद्धांत व नैतिकता, कांग्रेस को चुल्लूभर पानी की जरूरत
भावना चौधरी को मिली पीएच.डी. की उपाधि: डूंगरपुर के आसपुर क्षेत्र में भूमिगत जल में फ्लोराइड की मात्रा और उसके सतत रासायनिक उपचार पर किया शोध
महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल में 78वां एनसीसी स्थापना दिवस व स्पिक मैके का संगीतमय आयोजन : राष्ट्रभक्ति की गूंज के साथ बिखरी मालवा की निर्गुण भक्ति संगीत की छटा
उदयपुर का बढ़ा मान: भगवान स्वरूप वैष्णव भारतीय क्याकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल
