उदयपुर। दक्षिण राजस्थान में पक्षियों और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध ग्रीन पीपल सोसायटी के चुनाव बुधवार को संपन्न हुए, जिसमें सर्वसम्मति से रिटायर्ड सीसीएफ आईएफएस राहुल भटनागर को अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
ग्रीन पीपल सोसायटी की 4 साल की यात्रा पूर्ण होने पर समिति के विधान के अनुसार हर 2 साल के अंतराल पर कार्यकारिणी का चुनाव आयोजित किया गया ।
तीसरे टर्म के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव अरण्य कुटीर पर चुनाव अधिकारी रिटायर्ड आईएफएस ओमप्रकाश शर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुआ । चुनाव के तहत अध्यक्ष राहुल भटनागर , उपाध्यक्ष प्रोफेसर शरद श्रीवास्तव , उपाध्यक्ष विक्रम सिंह , सचिव डॉ. सतीश कुमार शर्मा , संयुक्त सचिव वीरपाल सिंह राणा , कोषाध्यक्ष श्रीमती श्रीमती सुगंध जालान , कार्यकारी सदस्य सुहेल मजबूर , श्याम नारायण दवे , अरुण सोनी एवं ललित जोशी को चुना गया ।
2 फरवरी को जयपुर में होगा बर्ड फेयर
विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए समिति ने यह भी निर्णय लिया कि 2 फरवरी 2024 को समिति द्वारा जयपुर में भी एक बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा जिसमें समिति के सदस्य वहां सक्रिय भाग लेने के लिए प्रस्थान करेंगे । इसके साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि 9 से 11 फरवरी 2024 को पैडल टू जंगल का भी समिति आयोजन करेगी । विभिन्न चर्चाओं के बाद में अध्यक्ष राहुल भटनागर ने सभी का आभार प्रकट करते हुए सभा को विसर्जित किया ।
About Author
You may also like
प्रकृति शोध संस्थान ने की बड़ी घोषणा : पर्यावरण चेतना के लिए शुरू होगा राष्ट्रीय स्तर का महाअभियान, 21 राज्यों के 2100 वॉलंटियर्स रचेंगे इतिहास
सस्टेनेबल माइनिंग की दिशा में देश का पहला कदम : हिंदुस्तान जिंक ने क्लीन एनर्जी और हाइड्रोजन फ्यूल समाधान के लिए किया ऐतिहासिक समझौता
वेदांता का ऐतिहासिक धमाका : BSE और NSE पर एक साथ 4 नई कंपनियों की लिस्टिंग, चेयरमैन अनिल अग्रवाल बोले- “यह भारत का समय है”
हिंदुस्तान जिंक में महिला शक्ति की डिजिटल उड़ान : 740 से अधिक महिलाएं संभाल रहीं भारत के सबसे हाई-टेक माइनिंग ऑपरेशन्स, जेंडर डाइवर्सिटी में बनाया रिकॉर्ड
राजस्थान में जिंक इंडस्ट्रियल पार्क को रफ्तार : हिंदुस्तान जिंक और सल्फोजाइम एग्रो के बीच MoU, सस्टेनेबल मेटल रिकवरी को मिलेगा बढ़ावा
