जयपुर। प्रदेश में बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं में दुपहिया वाहन चालकों व सवारी की होने वाली मृत्यु में कमी लाने हेतु शनिवार को बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वालों के विरूद्ध एक दिवसीय सघन अभियान चलाकर कार्यवाही की जायेगी।
अतिरिक्त महानिदेशक यातायात श्री वी.के. सिंह ने बताया कि यातायात पुलिस द्वारा प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए व्यापक प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि संभावित दुर्घटना संभाव्य स्थलों को चिह्नित कर विभिन्न एजेसियों के साथ दुपहिया वाहन चालकों एवं सवारी की समन्वय स्थापित कर उनमें तकनीकी सुधार भी निरन्तर करवाये जा रहे हैं।
श्री सिंह ने बताया कि ओवरस्पीडिंग के मई माह में 34 हजार 988 चालान सहित इस वर्ष कुल 58 हजार 580 चालान किये जा चुके हैं। सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु में कमी लाने के लिए शनिवार 13 मई को भी यह सघन अभियान संभालित कर बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी थी।
About Author
You may also like
-
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पचपदरा रिफाइनरी का किया निरीक्षण; प्रधानमंत्री मोदी 21 अप्रैल को करेंगे शुभारंभ
-
मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ की मॉर्निंग वॉक, स्वास्थ्य और संवाद का दिया संदेश
-
रेगिस्तान में भगीरथ प्रयास : 728 किमी का सफर तय कर बाड़मेर के सुंदरा गांव पहुंचा नर्मदा का मीठा पानी
-
जयपुर के लिए बड़ी सौगात: केंद्र ने मेट्रो फेज-2 को दी मंजूरी, 13,037 करोड़ की लागत से बनेगा उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर
-
मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला : बालोतरा में रिफाइनरी की संशोधित लागत को मंजूरी, 79,459 करोड़ रुपए हुआ निवेश का दायरा