उदयपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के निर्देशन में आगामी 9 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के संबंध में जिला एवं सेशन न्यायाधीश चंचल मिश्रा की अध्यक्षता में उदयपुर मुख्यालय के न्यायिक अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकाधिक प्रकरणों को राष्ट्रीय लोक अदालत में रखने एवं निस्तारित करने के निर्देश प्रदान किये गए। उन्होंने इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के भी निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक परिवादियों को राहत मिले। प्राधिकरण सचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि यदि पक्षकार प्रकरण को राष्ट्रीय लोक अदालत में रखवाना चाहते है तो जिस न्यायालय में प्रकरण विचाराधीन है उस न्यायालय में जाकर पीठासीन अधिकारी से निवेदन कर सकते है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा।

About Author
You may also like
उदयपुर में रामलीला का मंचन (तीसरा दिन) : जब पत्थर में जान फूंक दी गई और निम्बार्क मैदान में छलक उठीं आंखें
नवरात्रि में मां की कृपा पाने के लिए करें साधना: वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी में श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन, गूंजी देवी महिमा
गणेश नगर स्थित कालकामाता मंदिर में अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना : नौ दिवसीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ, दर्शनार्थ उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
दिल के विशेषज्ञ डॉ. एसके कौशिक : धड़कनों की सरगम, विज्ञान की रोशनी और उदयपुर का गौरव
जयपुर: पंचायती राज चुनाव 2026 के लिए भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने उदयपुर संभाग के लिए पंचायत अधिवक्ताओं की सूची की जारी…यहां देखिए
