उदयपुर। कुमारियां का खेड़ा (पई) निवासी कालूलाल मीणा को महंगाई राहत कैंप खुशियों भरी सौगात लेकर आया। नगर विकास प्रन्यास, उदयपुर में आये कालूलाल मीणा ने अपना नंबर आने पर पंजीयन करवाया और जब पंजीयन के कुछ क्षण बाद ही उन्हें 7 योजनाओं का लाभ मिलने की जानकारी प्राप्त हुई तो वह अपने साथ आए परिवार के साथ प्रफुल्लित हो उठा।
शिविर में राजस्थान सरकार से मनोनीत पार्षद विनोद जैन और कांग्रेस पदाधिकारी सूर्यप्रकाश पालीवाल ने लाभार्थी कालूलाल मीणा को सातों योजना के कार्ड सौंपे एवं बधाई दी।
पार्षद विनोद जैन ने बताया की कालूलाल मीणा को मुख्यमंत्री चिरंजीव बीमा योजना, स्वास्थ्य बीमा योजना, निशुल्क बिजली योजना, ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, कामधेनु पशु बीमा योजना, अन्नपूर्णा योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ मिला शिविर में लाभान्वित होने पर कालूलाल मीणा ने अपने परिवार सहित राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का आभार प्रकट किया।
About Author
You may also like
-
डोटासरा का दिल्ली से तेहरान तक गूंजने वाला प्रहार : PMO को चुनाव प्रचार का अड्डा बना दिया, मोदी की बौखलाहट लोकतंत्र के लिए खतरा
-
उदयपुर : केंद्र की नीतियों पर बरसीं कांग्रेस प्रवक्ता पंखुरी पाठक, कहा- महिला आरक्षण के नाम पर देश की आधी आबादी को ठग रही भाजपा
-
मेवाड़ की विरासत का मान : डॉ. लक्ष्यराज सिंह के आतिथ्य ने मोह लिया अमेरिकी राजदूत का मन
-
शहीद प्रकाश का 15वाँ शहादत दिवस : श्रद्धा सुमन तो अर्पित हुए, पर 15 साल बाद भी सम्मान की प्रतीक्षा
-
उदयपुर BJP में महासंग्राम : डर्टी फाइल पर महिला नेताओं का हल्लाबोल, अब आर-पार की जंग