उदयपुर की शान, डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़

उदयपुर। मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से शिष्टाचार भेंट की। ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अपनी लक्जरी लाइफस्टाइल के लिए दुनियाभर में चर्चा में रहते हैं, वहीं उदयपुर की रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखने वाले लक्ष्यराज सिंह अपनी सादगी और सरलता के लिए पहचाने जाते हैं।
सामाजिक व रचनात्मक कार्यों के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड बुक में कई बार नाम दर्ज करा चुके युवा दिलों की धड़कन लक्ष्यराज सिंह उदयपुर संभाग के युवाओं को प्रोत्साहित करने में कोई कमी नहीं रखते हैं।
उदयपुर को पर्यटन प्रोत्साहन, पर्यटन को बढ़ाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं। देश दुनिया की रॉयल फैमिली के सदस्यों से उनकी मुलाकात भी पर्यटन को बढ़ाने और उदयपुर की मार्केटिंग का एक हिस्सा है। वे जिस भी जब भी देश विदेश में किसी VIP से मुलाकात करते हैं, उदयपुर की खूबसूरती, यहां की संस्कृति, परंपरा के बारे में विस्तार से चर्चा करते हैं।
डॉ. लक्ष्यराज सिंह और सुल्तान हैथम बिन के साथ इन्हीं मुद्दों व समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। बता दें, ओमान के सुल्तान हैथम बिन 16 दिसंबर 2023 को भारत के दौरे पर आए थे।
About Author
You may also like
उदयपुर की बेकरिया थाना पुलिस की काबिले तारीफ कार्रवाई : स्टंटबाजों पर कसा शिकंजा, 8 पावर बाइक समेत 20 मोटरसाइकिलें जब्त, पूरे प्रदेश में चले ऑपरेशन स्टंटबाज बाइकर्स
केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे और धरना खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में क्या कहा-यहां पढ़िए
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा—मोदी सरकार की रणनीति में बड़ा बदलाव या मजबूरी? पढ़ें 5 बड़े कारण
उदयपुर के मौलाना फैजान रज़ा का मिस्र की प्रसिद्ध जामे अल-अज़हर यूनिवर्सिटी में चयन; पलटन मस्जिद में हुआ भव्य इस्तक़बाल
हिंदुस्तान जिंक का पहली तिमाही में रिकॉर्ड प्रदर्शन : शुद्ध लाभ 145 प्रतिशत बढ़कर 5,469 करोड़ हुआ
