उदयपुर। नई दिल्ली में हाल ही संपन्न अंतरराष्ट्रीय नीम समिट 2024 जो कि विश्व नीम संगठन द्वारा आयोजित की गई। इसमें उदयपुर के डॉ. ब्रह्मानंद व्यास को लाइफटाइम कमिटमेंट अवार्ड से नवाजा गया।
डॉ. व्यास को यह सम्मान भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक एवं सचिव कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान भारत सरकार के डॉ.हिमांशु पाठक द्वारा प्रदान किया गया। सम्मेलन में भारत सरकार के एग्रीकल्चर प्रोडक्शन कमिश्नर डा. पी के सिंह विशिष्ट अतिथि थे। सम्मेलन में 200 से अधिक डेलीगेट ने भाग लिया।
डॉ. व्यास को यह सम्मान उनके शोध कार्य नीम लेपित यूरिया, नीम आधारित कीटनाशक विकसित करने हेतु एवं 1999 से 2024 तक नीम पर विभिन्न नीम कान्फ्रेस आयोजित करने हेतु प्रदान किया गया। वर्तमान में डा. ब्रह्मानंद व्यास विश्व नीम संगठन के संस्थापक अध्यक्ष भी है।
About Author
You may also like
सपनों को निगल गई अंधाधुंध रफ्तार : उदयपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पेसिफिक मेडिकल कॉलेज के 2 भावी डॉक्टरों की मौत, 2 जिंदगी और मौत से जूझ रहे
खनन के साथ हरित जीवन का संचार : हिंदुस्तान जिंक ने 1,105 हेक्टेयर बंजर भूमि को दिया नवजीवन
महफ़िल में जिनका ज़िक्र नहीं, वो ही चराग़ जलते रहे…बीजेपी में वो चराग कौन हैं पढ़िए हबीब की रिपोर्ट
कुमावत समाज का अनंत चतुर्दशी सामूहिक उद्यापन : 40 जोड़ों ने 14 पंडितों के सान्निध्य में किया पूजन-हवन
उदयपुर में शनिवार को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली : नाकोड़ा नगर और सौभाग्य नगर समेत 25 से अधिक कॉलोनियों में गुल रहेगी बत्ती
