अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, नोटिस के निर्देश

उदयपुर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार चिकित्सा संस्थानों में आमजन को सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन मुस्तैद है। संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट ने गुरूवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाई एवं बड़गांव का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कई तरह की कमियां पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए संबंधितों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
संभागीय आयुक्त श्री भट्ट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाई पहुंचे। वहां उन्होंने कार्मिकों की उपस्थिति जांची। इसमें निरीक्षण के दौरान कार्मिक अनूप सहानी और राजकुमार गैरहाजिर पाए गए। उनके खिलाफ कार्यवाही के लिए सीएमएचओ को निर्देशित किया। भट्ट ने मरीजों और परिजनों से बातचीत कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि सीएचसी में ऑपरेशन थियेटर सुव्यवस्थित है तथा सर्जन डॉ हरिश गुर्जर भी दो साल से पदस्थ है, इसके बावजूद एक भी ऑपरेशन नहीं हो रहा है। इस पर संभागीय आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए सर्जन को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।


संभागीय आयुक्त श्री भट्ट ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़गांव का भी निरीक्षण किया। वहां भी ओपीडी एवं वार्ड में मरीजों व परिजनों से संवाद कर स्थिति की जानकारी ली। बडगांव में भी ऑपरेशन थियेटर में सभी उपकरण उपलब्ध होना पाया गया, लेकिन सर्जन नहीं होने से ऑपरेशन सुविधा नहीं मिल पा रही है, लेकिन माइनर कार्य होना पाया गया। ऑपरेशन थियेटर के उपकरण पर्याप्त साफ नहीं पाए गए। इस पर क्लीनिंग ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
About Author
You may also like
जाने-माने मिर्गी रोग विशेषज्ञ एवं न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अनीस जुक्करवाला के सानिध्य में 28 नवंबर को निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर
उदयपुर जिला परिषद चुनाव में सत्ता और नैतिकता का द्वंद्व : हिम्मत सिंह झाला की जीत, बीजेपी ने खोई सिद्धांत व नैतिकता, कांग्रेस को चुल्लूभर पानी की जरूरत
भावना चौधरी को मिली पीएच.डी. की उपाधि: डूंगरपुर के आसपुर क्षेत्र में भूमिगत जल में फ्लोराइड की मात्रा और उसके सतत रासायनिक उपचार पर किया शोध
महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल में 78वां एनसीसी स्थापना दिवस व स्पिक मैके का संगीतमय आयोजन : राष्ट्रभक्ति की गूंज के साथ बिखरी मालवा की निर्गुण भक्ति संगीत की छटा
उदयपुर का बढ़ा मान: भगवान स्वरूप वैष्णव भारतीय क्याकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल
