झालावाड़। झालावाड़ सिटी रेल्वे स्टेशन नवीनीकरण शिलान्यास के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे भावुक हो गई।उन्होंने अपने बड़े भाई स्व.माधव राव सिंधिया को याद किया।

उन्होंने कहा कि दादा भले ही कांग्रेस में थे,लेकिन उन्होंने झालावाड़ में रेल का सपना साकार करने में मेरी बड़ी मदद की।पर अफ़सोस आज वे हमारे बीच नहीं है।वे होते झालावाड़ में रेल सेवा देख बहुत खुश होते।इस अवसर पर झालावाड़-बारां सांसद दुष्यंत सिंह भी मौजूद थे।
श्रीमती राजे ने कहा कि जब मैं पहली बार 1989 में झालावाड़ आई,तब यहां रेल सेवा नहीं थी।मेरे भाई माधव राव सिंधिया रेल मंत्री रह चुके थे।मैंने उनसे इस बारे में बात की तो वह हंसे और बोले कि यह यात्री बस चलाने जैसा काम नहीं है, इसमें काफी वक्त लगता है,लेकिन मुझे इस लक्ष्य को प्राप्त करने में उन्होनें भरपूर मदद की।उन्होंने भरे मन से कहा कि दादा ने झालावाड़ में ट्रेन लाने के जो प्रयास किए,वो तब रंग लाये,जब वे इस दुनिया में नहीं रहे।काश वो होते तो कितना खुश हुए।
श्रीमती राजे ने रामगंजमंडी भोपाल परियोजना और झालावाड़-आगर-उज्जैन रेल लाइन के फ़ाइनल सर्वे के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया।पूर्व सीएम ने कहा कि आज झालवाड़ में सड़क,रेल और हवाई मार्गों की सुविधा है।एयरपोर्ट भी तैयार है।
About Author
You may also like
पुस्तक विमर्श व समीक्षा: जब भूगोलवेत्ता की दृष्टि ने रचा काव्य का आईना—’प्रकृति के प्रतिबिंब’
टाउनहॉल में जब सियासत की नब्ज पर चला हास्य का नश्तर : गौरव गुप्ता ने जब पार्षदों से पूछा कमीशन का हिसाब, तो लोटपोट हुआ उदयपुर
झील के शहर में सुरों का कारवां : किसी ने तराना छेड़ा, कोई ख़्वाब बनकर नाचा, उदयपुर की शाम हुई अपने ही सितारों के नाम
तकनीक, अनुसंधान और नवाचार से बदलेगा नर्सिंग का स्वरूप: गीतांजलि विश्वविद्यालय में राज्य स्तरीय नर्सिंग सम्मेलन; विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ रहे मौजूद
जब ज़िन्दगी से हारकर मौत की आगोश में कूद पड़ा इंसान, तब फ़रिश्ता बनकर पानी में उतरा जवान; गणगौर घाट पर थमी मौत की आहट
