उदयपुर। शहर में अवैध निर्माण व अतिक्रमण को रोकने के लिए उदयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
यूडीए सचिव राजेश जोशी के निर्देशानुसार मंगलवार को प्राधिकरण भूमि अवाप्ति अधिकारी मनसुख डामोर के दल द्वारा एक गांव में पहाड़ी खुदाई की शिकायत पर कार्यवाही की गई।
डामोर ने बताया कि उदयपुर विकास प्राधिकरण के क्षेत्राधिकार में स्थित राजस्व ग्राम रेबारियों का गुड़ा आराजी संख्या 683 में आवंटित भूमि जो मौके पर पहाड़ी भूमि है, पर 3 पोकलेन एवं जेसीबी मशीन द्वारा खुदाई का कार्य किया जा रहा था जिसे मौके रूकवाया गया एवं मशीनों को सीज किया गया।
मौके पर बिना स्वीकृति के किसी भी प्रकार की खुदाई एवं निर्माण नहीं करने के लिए पाबन्द किया गया। इस कार्यवाही के दौरान मौके पर राजस्व निरीक्षक राजेश मेहता प्राधिकरण होमगार्ड जाब्ता द्वारा की गई।
About Author
You may also like
हज-2027 : आवेदनों में कमी पर मुस्लिम महासंघ ने जताई चिंता, व्यवस्थाओं में सुधार और बुजुर्गों को किराये में 50 प्रतिशत छूट की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
‘शोध और भारत का पुनरुत्थान’ पर मंथन: भारतीय दृष्टिकोण से शोध की नई दिशा तय करने का आह्वान
दिल्ली में सड़क से संसद तक महासंग्राम
क्या उदयपुर में भी बदल रही है सियासी फिजा? नीट पेपर लीक और दिल्ली लाठीचार्ज के खिलाफ युवाओं का फूटा गुस्सा, हिल गए बीजेपी नेता
स्वरूपसागर की लहरों में जब डिगने लगे सांसों के कदम : दो साहसी युवकों और कालिका गश्ती टीम ने पेश की इंसानियत की अनूठी मिसाल
