प्रकरणों के त्वरित व समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
उदयपुर। उदयपुर विकास प्राधिकरण के पहले आयुक्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2019 बैच के अधिकारी राहुल जैन ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया।
पदभार संभालने के बाद जैन ने प्राधिकरण कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया और प्रभारियों से कामकाज की जानकारी ली। इस दौरान जैन ने फाइलों के उचित संधारण के साथ प्रकरणों के त्वरित व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
आयुक्त जैन ने अधिकारियों व कार्मिकों को समय पर कार्यालय पहुंचने एवं कार्यालय साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में प्लास्टिक को पूर्ण निषेध करने एवं इसे नो प्लास्टिक जोन बनाने पर जोर दिया।
इस दौरान ओएसडी जितेन्द्र ओझा, अधीक्षण अभियंता अनित माथुर, मुख्य लेखाधिकारी दलपत सिंह राठौड़, तहसीलदार अनुभव शर्मा आदि ने विभिन्न प्रभागों के कामकाज के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई।
About Author
You may also like
लोकतंत्र का बोर्डिंग पास : जीत के बाद बक्से में बंद ‘कमल’ और बाड़ेबंदी का नया शिफ़्ट
उदयपुर का सियासी पर्दा : सत्तर फ़ीसदी उम्मीदें, भीतरघात का नेपथ्य और सातवें बोर्ड की कशमकश
मतदान : राष्ट्रप्रेम भी, राष्ट्रधर्म भी : डॉ. प्रदीप कुमावत
उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों में मतदान शुरू : कानोड़ और मावली में भी कतारें; 220 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज
उदयपुर नगर निगम चुनाव वार्ड-7: जब लोकतंत्र तंग गलियों और साइन बोर्ड की तलाश में भटकने लगे
