-डीजी होम गार्ड्स ने दिए विजेता-उपविजेता टीमों को पुरस्कार

जयपुर। फतेहपुरा बेगस स्थित गृह रक्षा के केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान में गुरुवार को सम्पन्न चार दिवसीय राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उदयपुर संभाग की टीम ने पहला स्थान प्राप्त करते हुए खिताब पर कब्जा किया, वही जयपुर संभाग की टीम उपविजेता रहीं। समापन समारोह में मुख्य अतिथि महानिदेशक होमगार्ड्स राजेश निर्वाण ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया और विजेता व उप विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए।
कमांडेंट स्वाति शर्मा ने बताया कि फतेहपुरा स्थित प्रशिक्षण संस्थान में 26 फरवरी से 29 फरवरी तक अंतर संभागीय राज्य स्तरीय गृह रक्षा वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें राज्य के सात संभाग व एक बॉर्डर होमगार्ड की टीम ने भाग लिया था।

संस्थान में आठों टीमों के बीच विभिन्न लीग मैच आयोजित हुए। उन्होंने बताया कि गुरुवार को फाइनल मैच का आयोजन हुआ। इसमें उदयपुर संभाग की टीम विजेता और जयपुर संभाग की टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया। उदयपुर संभाग की टीम का नेतृत्व श्री नरेश मेनारिया व जयपुर टीम का नेतृत्व श्री प्रकाश चंद यादव ने किया।
About Author
You may also like
परदे के पीछे: चकाचौंध के बाज़ार में जिस्म, जेवर और जिंदगी की जद्दोजहद
ग्वालियर-ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 मौतें : जहां जलनी थीं मन्नतों की ज्योत, वहां बिछ गईं 13 श्रद्धालुओं की लाशें
ग्रेटर नोएडा में दिल दहला देने वाली वारदात: एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध हालात में मौत; पति-पत्नी और 3 मासूम बच्चों ने तोड़ा दम, रात में नूडल्स खाने की बात आई सामने
‘खाटू वाले’ के दर्शन से पहले ही उजड़ गए हंसते-खेलते परिवार : कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पुल से गिरी बस, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, पल भर में मातम में बदली खुशियां
दिल्ली में घमासान : जंतर-मंतर की छावनी, पहियों पर लगी लगाम और मुट्ठियों में धड़कता लोकतंत्र
