उदयपुर। एकलिंगपुरा स्थित जीवन रतन मॉर्डन स्कूल में विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इसके अन्तर्गत विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान से सम्बन्धित कई मॉडल की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें सौर ऊर्जा, वॉटर हारवेस्टिंग जैसे उपयोगी मॉडल थे।
स्कूल चेयरमेन मंगलाराम देवासी ने विद्यार्थियों की प्रतिभा को सराहा और कहा कि ये विद्यार्थी आने वाले भारत का भविष्य है।
स्कूल निदेशक बहादुर देवासी ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित मॉडल को देख कर विद्यार्थियों की प्रतिभाओ की तारीफ की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विजय सिंह चौधरी थे।
उन्होने कहा कि विद्यार्थियों में प्रतिभाओं की कोई कमीं नहीं है। बस आवश्यकता है तो उन्हें निखारने की। इस अवसर पर विद्यालय के उपप्रधानाचार्य श्रीमती निर्मला मालवीय एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
About Author
You may also like
सिंधी संस्कारों का संगम : उदयपुर में 17 मई को सजेगा ‘बहू-बेटी सम्मान समारोह’ का मंच
भक्ति के आंगन में शक्ति का अवैध खेल : श्रीनाथजी की नगरी में हथियारों का जखीरा
स्मृति शेष : चलते रहेंगे ये काफिले…निर्गुणी भजनों के बेताज बादशाह धनराज जोशी को अश्रुपूर्ण विदाई
जम्मू कश्मीर में हुई चोरी के मामले में उदयपुर भाजपा नेता के भाई को पुलिस ने क्यों पकड़ा?
उदयपुर में हनीट्रैप का खौफ : सोशल मीडिया वाली ‘दोस्त’ निकली किडनैपर; रात भर कार में बंधक बनाकर की लूटपाट
