उदयपुर। गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ई.एन.टी. विभाग द्वारा पहली नाक व साईनस की एन्डोस्कोपिक सर्जरी व डिसेक्शन कार्यशाला सम्पन्न हुई। कार्यशाला के कोर्स कोरडिनेटर डॉ. प्रितोष शर्मा ने बताया कि कार्यशाला के प्रथम चरण में डॉ. नितिन शर्मा व डॉ अनामिका ने व्याख्यान दिये।
कोर्स के दूसरे चरण में एन्डोस्कोपिक सायन्स सर्जरी की महत्वपूर्ण बातें व बारिकियाँ डॉ. प्रितोष शर्मा द्वारा सिखाई गई। कोर्स में 15 प्रार्थीयों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जो राजस्थान के अलावा गुजरात व मध्य प्रदेश के ई.एन.टी. सर्जन थे। डॉ रिद्धीराज ने मंच संचालन व धन्यवाद प्रेषित किया।
कार्यशाला में प्रार्थीयों ने केडेवर पर नाक व सायनस की एन्डोस्कोपिक सर्जरी सीखी। मेन्टर के रूप में गीतांजली मेडिकल कॉलेज के ई.एन.टी. फेकल्टी के अलावा उदयपुर के समस्त मेडिकल कॉलेज की ई.एन.टी. फेकल्टी मौजूद थी। कार्यशाला को सफल बनाने के लिए एनाटॉमी डिपार्टमेंट का भी पूर्ण योगदान रहा।
About Author
You may also like
मतदान : राष्ट्रप्रेम भी, राष्ट्रधर्म भी : डॉ. प्रदीप कुमावत
उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों में मतदान शुरू : कानोड़ और मावली में भी कतारें; 220 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज
उदयपुर नगर निगम चुनाव वार्ड-7: जब लोकतंत्र तंग गलियों और साइन बोर्ड की तलाश में भटकने लगे
उदयपुर के वार्ड 24 और 45 में पारस सिंघवी व दिनेश भट्ट के पक्ष में अंतिम घंटों में शक्ति प्रदर्शन, मेयर पद की दावेदारी ने बढ़ाया सियासी तापमान
उदयपुर नगर निगम वार्ड-6 : पूर्व पार्षद व पूर्व मेयर के मजबूत साथ से दलपत सोनी की जन-आंदोलन बनी चुनावी मुहिम, अजीत चौधरी से कड़ा मुकाबला
