
उदयपुर। अरावली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज (एआईटीएस) में शनिवार को आयोजित मेगा जॉब फेयर में हाथों-हाथ नौकरी मिलने से युवाओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लंबे समय से बेहतर रोजगार की तलाश कर रहे कई युवाओं को इस जॉब फेयर के माध्यम से नया अवसर मिला।
एआईटीएस द्वारा आयोजित इस मेगा जॉब फेयर में देश की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लेकर विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान किए। कार्यक्रम में कुल 41 कंपनियों ने भाग लिया, जबकि 400 से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जॉब फेयर की खास बात यह रही कि इसमें राजस्थान के अलावा देशभर की कई बड़ी कंपनियां शामिल हुईं, जिससे युवाओं को अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी और पद चुनने का अवसर मिला। कई विद्यार्थियों को आकर्षक पैकेज भी प्राप्त हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लघु उद्योग भारती, उदयपुर महानगर के अध्यक्ष राजेन्द्र सुराणा थे। उन्होंने विद्यार्थियों को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि इस प्रकार के जॉब फेयर युवाओं को रोजगार से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने इस आयोजन के लिए एआईटीएस के सचिव एन.एल. खेतान का आभार भी व्यक्त किया।
विशिष्ट अतिथि एवं अरावली ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के सचिव एन.एल. खेतान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अरावली समूह हमेशा विद्यार्थियों को बेहतर करियर अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है और भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से उद्योग और शिक्षा के बीच सेतु का कार्य करता रहेगा।
कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन डॉ. हेमंत धाभाई, निदेशक, एआईटीएस ने दिया। उन्होंने अतिथियों, कंपनियों के प्रतिनिधियों और विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपने करियर की दिशा तय करने में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं।
मेगा जॉब फेयर का समन्वयन डॉ. चंचल राठौड़ (टीपीओ) और नंदिनी राज गोराणा द्वारा किया गया। उनके कुशल मार्गदर्शन और टीम के सहयोग से कार्यक्रम का सफल संचालन हुआ।
जॉब फेयर में रेनकॉम टेक्नोलॉजी प्रा. लि., गाजियाबाद, मोनोमार्क इंजीनियरिंग इंडिया लि., फ्यूजन बिजनेस सॉल्यूशन प्रा. लि., आरगेट टेक्नोलॉजी, ई-कनेक्ट, मिटकॉन इंडिया प्रा. लि., राजेन्द्र टोयोटा, सेज ऑयल, रोसावा इंजीनियरिंग कंपनी सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने विद्यार्थियों के साक्षात्कार लिए।
कार्यक्रम के दौरान कंपनियों के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता, संचार कौशल और व्यक्तित्व का मूल्यांकन कर उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान किए। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में करियर बनाने का अवसर मिला।
कार्यक्रम के अंत में संस्थान के अधिकारियों ने अतिथियों, कंपनियों के प्रतिनिधियों और प्रतिभागी विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया और इसे विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
About Author
You may also like
पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान, हावड़ा में EVM पर हंगामा और नादिया में BJP एजेंट पर हमला
व्हाइट हाउस में किंग चार्ल्स का भव्य स्वागत: ट्रंप ने ब्रिटेन को बताया सबसे करीबी दोस्त, मध्य प्रदेश में यूसीसी के लिए समिति गठित और मेघालय को मिलीं नई आधिकारिक भाषाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में 100 बेड के आधुनिक वृद्धाश्रम का किया लोकार्पण, उदयपुर का तारा सेवा संस्थान करेगा संचालित
एटीएस एएसपी स्वाति शर्मा ने नारायण सेवा संस्थान में 101 निःशुल्क सर्जरी शिविर का किया उद्घाटन
गढ़े मुर्दे उखाड़ने वाली राजनीति में स्मार्ट सिटी का दम घुट रहा है
