फोटो : कमल कुमावत

उदयपुर। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में नगर निगम द्वारा शहर में स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सात दिवसीय स्वच्छता सप्ताह का शुभारंभ किया गया। अभियान की शुरुआत शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल सुखाड़िया सर्कल पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों द्वारा स्वयं झाड़ू लगाकर सफाई करते हुए की गई।
कार्यक्रम में शहर विधायक ताराचंद जैन, जिला कलक्टर नमित मेहता, नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना, समाजसेवी गजपाल सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) जितेंद्र ओझा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) दीपेंद्र सिंह राठौड़ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर शहर विधायक ताराचंद जैन ने नागरिकों से नगर निगम के स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की। वहीं जिला कलक्टर नमित मेहता ने भी शहरवासियों से उदयपुर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए अभियान में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में शुरू किया गया यह स्वच्छता सप्ताह सात दिनों तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मनाया जाएगा। इस दौरान सफाई अभियान, जनजागरूकता कार्यक्रम, स्वच्छता रैली, प्लास्टिक मुक्त अभियान, जागरूकता गतिविधियां तथा श्रमदान जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि सभी लोग अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लें तो उदयपुर को स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने का लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।
अभियान के पहले दिन सुखाड़िया सर्कल क्षेत्र में सभी ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की और आमजन को भी शहर को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत में निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।
और भी तस्वीर यहां देखिए






About Author
You may also like
महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती : मोती मगरी पर पौधारोपण, डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के मार्गदर्शन में प्लास्टिक मुक्ति की ली शपथ
उदयपुर होटल एसोसिएशन के नए अध्यक्ष बने राजेश अग्रवाल, नाइट टूरिज्म को बढ़ावा देना होगी पहली प्राथमिकता
महिला समृद्धि बैंक ने 32वें स्थापना दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के साथ किया ‘हरियालो राजस्थान’ का आगाज़
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकेगा उदयपुर का नाम : इटली की अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में प्रदर्शित होगा दिनेश कोठारी का फोटोग्राफ
नाइट रन 2.0, सेफ वुमन, सेफ उदयपुर थीम पर 13 जून को दौड़ेंगी 300 से अधिक महिलाएं, महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश देंगी
