उदयपुर/जयपुर। बीजेपी ने हालही राज्य में 10 प्रकोष्ठों के संयोजक व सह संयोजक घोषित किए हैं। इन सभी प्रकोष्ठों में इनकी नियुक्ति लोकसभा चुनाव के मद्देनजर की गई है। इनमें कुछ पुराने चेहरे हैं और कई नए लोगों को जोड़ा गया है जो पार्टी के कामकाज में सक्रिय रहे हैं।
उदयपुर से एक मात्र सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक प्रमोद सामर और व्यवसायिक प्रकोष्ठ में बतौर सह संयोजक शरद बंसल को मनोनीत किया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने इनकी नियुक्तियां की है। प्रमोद सामर के नाम से तो शहर के लोग वाकिफ हैं, लेकिन शरद बंसल एबीवीपी और युवा मोर्चा में बतौर कार्यकर्ता पार्टी से जुड़े रहे हैं।
शहर में विभिन्न सामाजिक, युवा व व्यवसायिक संगठनों में सक्रिय भागीदारी निभाते रहे हैं। पिछले कुछ सालों में युवा व्यवसाइयों में उनकी लोकप्रियता का ग्राफ बढ़ा है। यही वजह है कि लोकसभा चुनाव से पहले शरद बंसल को व्यवसायिक प्रकोष्ठ में जिम्मेदारी दी गई है।

About Author
You may also like
उदयपुर नगर निगम चुनाव: पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने फतहसागर की पाल पर कार्यकर्ताओं में भरा जीत का ‘जादुई’ जोश
उदयपुर नगर निगम चुनाव : वार्ड 36 में पति-पॉवर के दम पर डिंपल कुंवर का टिकट तय, कार्यकर्ताओं में आक्रोश, बगावत की आहट
उदयपुर नगर निगम चुनाव : माकपा के दो प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, रैली निकालकर किया शक्ति प्रदर्शन, वार्ड 31 से मुस्कान राही और 32 से राजेंद्र वसीटा मैदान में
टिकट की भागमभाग के बीच त्याग की मिसाल
सियासत के परदे के पीछे : जब तलवार से नहीं, डर की फुसफुसाहट से कट गया टिकट
