उदयपुर। सिटी पैलेस उदयपुर के ऐतिहासिक जनाना महल के लक्ष्मी चौक में महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन का 40वाँ वार्षिक सम्मान समर्पण समारोह सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर फाउण्डेशन के ट्रस्टी महाराज कुमार साहिब डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने परमेश्वराजी महाराज श्री एकलिंगनाथजी एवं फाउण्डेशन के संस्थापक महाराणा भगवत सिंह जी मेवाड़ को पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया और समारोह का विधिवत शुभारंभ किया।
प्रभु श्री एकलिंगनाथ जी की प्रार्थना के पश्चात् महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल के बच्चों ने संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां प्रदान की। तत्पश्चात् फाउण्डेशन के ट्रस्टी डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड से सम्मान ग्रहण करने के लिए मंच संचालक ने भामाशाह सम्मान के 11, महाराणा राज सिंह सम्मान के 15 तथा महाराणा फतह सिंह सम्मान के 39 विद्यार्थियों को मंच पर आमंत्रित किया, जिन्हें मेवाड़ ने सम्मान के तहत प्रमाण-पत्र, सम्मान राशि का चेक एवं मेडल प्रदान करते हुए फाउण्डेशन के कर्तव्यों का निर्वहन किया ।
इस वर्ष महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन के 40वें सम्मान समारोह में महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर की छात्रा मोहलक्षिका कुमारी मेवाड़ ने समारोह में पधारे सभी अतिथियों का आभार – साधुवाद ज्ञापित किया और सम्मानित विद्यार्थियों को शिक्षा, खेलकूद व अन्य विषयों में अर्जित विशेष उपलब्धियों के लिए फाउण्डेशन की ओर से शुभकामनाएं प्रदान की।
समारोह का मंच संचालक गोपाल सोनी ने किया ।
About Author
You may also like
जोहरान ममदानी के बाद अमेरिका में अब्दुल का जलवा…आखिर क्यों भड़के ट्रंप?
पाकिस्तान : लाहौर के थाने में मानसिक रूप से अशक्त युवती से गैंगरेप, पहली बार पूरे थाने के 78 पुलिसकर्मी निलंबित
डिजिटल बुलेटिन : देश-दुनिया की बड़ी ख़बरें (18 जुलाई 2026)
देश-विदेश मॉर्निंग बुलेटिन : गुरुग्राम में बड़ा एनकाउंटर, ईरान-अमेरिका युद्ध, फीफा वर्ल्डकप और क्रिकेट सबकुछ यहां पढ़िए
मध्य पूर्व में महायुद्ध फिर युद्ध की आहट: सीजफायर के बावजूद ईरान पर अमेरिका की भीषण एयरस्ट्राइक, 80 से ज्यादा ठिकाने तबाह, तेहरान नेजवाबी कार्रवाई की धमकी
