मौसम विभाग ने दी तूफान की चेतावनी गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजोय पूर्व-मध्य और आस-पास के दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर गोवा के पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में लगभग 890 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसके लगभग उत्तर की ओर बढ़ने और अगले 24 घंटों के दौरान एक बहुत ही गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है: IMD
बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची
मध्य प्रदेश: सीहोर जिले के मुंगावली गांव में खेत में खेलते समय बोरवेल में ढाई साल की बच्ची गिर गई है। बच्ची को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पथरीली जमीनी के कारण बचाव कार्य में समय लग रहा है। जैसे-जैसे हम ज़मीन खोद रहे हैं बच्ची और नीचे जा रही है। अभी बच्ची 50 फीट से ज्यादा नीचे फंसी है। उसे लगातार ऑक्सीजन दिया जा रहा है। हमारी कोशिश है कि उसे जल्दी निकाल लिया जाए: आशीष तिवारी, कलेक्टर, सीहोर
बालासोर ने रेल यातायात बहाल

बालासोर: बालासोर दुर्घटना के बाद बहानागा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन सामान्य रूप से चल रही है।
फतेहपुर में ट्रेलर व कार भिडंत में 4 की मौत
सुबह लगभग 6:30 बजे एक कार फतेहपुर की ओर आ रही थी और ट्रेलर सालासर की ओर जा रहा था, दोनों के बीच टक्कर हुई। टक्कर में कार में सवार 4 लोगों की मृत्यु हो गई। 2 की पहचान हो गई है। पोस्टमॉर्टम के बाद कार्रवाई की जाएगी: दयानंद, अनुमंडल पदाधिकारी (SDPO), फतेहपुर
About Author
You may also like
उदयपुर में 272 भूखंड घोटाले में रिश्वत का खेल : SOG के एएसपी मुकेश सोनी को एसीबी ने हिरासत में लिया, दलाल उदयपुर में दो करोड़ की रिश्वत लेते पकड़ा
रिश्वत का यह कैसा नंगा नाच! पुलिस के नाम पर दो करोड़ की दलाली और उदयपुर में सुशासन का ढोल
सपनों को निगल गई अंधाधुंध रफ्तार : उदयपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पेसिफिक मेडिकल कॉलेज के 2 भावी डॉक्टरों की मौत, 2 जिंदगी और मौत से जूझ रहे
खनन के साथ हरित जीवन का संचार : हिंदुस्तान जिंक ने 1,105 हेक्टेयर बंजर भूमि को दिया नवजीवन
महफ़िल में जिनका ज़िक्र नहीं, वो ही चराग़ जलते रहे…बीजेपी में वो चराग कौन हैं पढ़िए हबीब की रिपोर्ट
