फोटो : कमल कुमावत

उदयपुर। आयड़ इलाके में एक सुनसान गली में दो युवक भागते हुए गुजर गए। तीसरा युवक जिसके कंधे पर बंधे बैग में लूटा हुआ सोना था, भागते हुए हांफने लगा तो उसने वहां खड़े स्कूटी पर बैठे युवक को धक्का दिया और स्कूटी छीन ली। विरोध करने पर देसी कट्टे से पहले हवाई फायर किया और फिर विरोध करने वाले पर पिस्टल तान दी। बचाव में साजिद नाम का यह युवक पीछे की ओर भागने लगा, उसने पत्थर उठाया, फिर रख दिया। सामने ट्रैफिक जाम हुआ तो साजिद ने शोर मचाया और एक पुलिसकर्मी सहित लोगों ने उसे दबाेच लिया। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की।

यह पूरा वाकिया कैमरे में कैद हुआ और वीडियो वायरल होने लगा। पकड़े गए इस युवक का नाम विकास चौधरी है जो सीआईएसएफ का जवान बताया जा रहा है। इसके दो साथी आशीष और संदीप भागने में सफल रहे।
थाने में ले जाने पर पता चला-बदमाशों ने ज्वेलर का मर्डर कर लूटा सोना
पुलिस जब विकास चौधरी को थाने ले गई और पूछताछ की तो पता चला कि उसने व साथियों ने मिलकर आनंद नगर आयड़ में रहने वाले ज्वेलर अनिल जैन का मर्डर कर उसकी दुकान से सोना लूटा है। ज्वेलर की दुकान अशोक नगर स्थित है। रैकी के दौरान बाहर गार्ड नहीं होने और ग्राहक नहीं होने की वजह से बदमाशों ने इस दुकान को ही निशाना बनाया था।

यह घटना करीब 4 बजे की है। 3 बदमाश दुकान में घुसे और मालिक अनिल जैन पर पिस्टल तान दी। विरोध करने पर आरोपियों ने अनिल जैन के साथ मारपीट की। इसके बाद जब वे जमीन पर गिर पड़े तो आरोपी वहां रखी ज्वेलरी बैग में भरकर फरार हो गए। दरअसल जब ज्वेलर ने फोन नहीं उठाया तो बेटे ने पड़ोसी दुकानदार को फोन कर पूछा। दुकानदार ज्वेलर की दुकान में गया तो वो औंधे मुंह पड़ा था। पड़ोसी दुकानदार ने शोर मचाया और ज्वेलर को अस्पताल ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया।
थाने में पिस्टल छीन कर भागने की कोशिश
एडिशनल SP सिटी उमेश ओझा ने बताया- पकड़े गए बदमाश का नाम विकास चौधरी है। इससे पूछताछ में सामने आया है कि तीनों रोहतक हरियाणा के रहने वाले हैं। बदमाश ने भूपालपुरा थाने में भी पूछताछ के दौरान पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की थी। पुलिस ने इसके पैर में गोली मार कर पकड़ा। फरार बदमाशों में आशीष चौधरी और तीसरा संदीप चौधरी है। आगे की पूछताछ जारी है।
About Author
You may also like
-
नटराज किड्स प्लैनेट में जोश, जज़्बे और जीत का उत्सव — Vitality 25–26 बना बच्चों के सपनों की उड़ान
-
डिजिटल एडिक्शन का खौफनाक अंत : गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- ‘सॉरी, गेम नहीं छोड़ पाए’
-
विश्व कैंसर दिवस : मेरे साथी जिंदादिल पत्रकार, जिसने दर्द से हार नहीं मानी
-
Pakistan Invited to Mediate High-Stakes Talks Between USA and Iran
-
World Cancer Day : Bollywood Stars Who Conquered the Battle and Those We Lost