उदयपुर। मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और प्रभु श्रीराम के वंशज डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने रामनवमी पर बुधवार को पिछोला झील के हनुमान घाट स्थित श्रीराम मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की।
डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने मेवाड़ की प्राचीन परंपरा का निर्वहन करते हुए वेदपाठी ब्राह्मणों के वेद-मंत्रों के उच्चारण के साथ प्रभु श्रीराम के राम दरबार में पुष्प, अक्षत, नैवेद्य इत्यादि अर्पित कर विशेष पूजन किया।
प्रभु श्रीराम की भव्य आरती कर मेवाड़ में सुख-समृद्धि की कामना की। डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने कहा कि मैं शोभाग्यशाली हूं कि अयाेध्या में प्रभु श्रीराम के नवनिर्मित भव्य मंदिर में विराजित रामलला के दर्शन किए। हम सबके लिए गौरव की बात है कि प्रभु रामलला को भव्य मंदिर में विराजमान करने का संकल्प करीब 500 साल बाद साकार हो गया है।
मेवाड़ प्राचीनकाल से ही सनातन धर्म-संस्कृति की रक्षा के लिए संघर्ष करता आ रहा है और आगे भी करता रहेगा।
About Author
You may also like
प्रतापनगर के कपिल विहार की शांत शाम चीखों में बदल गई…स्कॉर्पियो से महिला को रौंदा; मौत के बाद फैली सनसनी
उदयपुर में वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन का खुमार: 5,500 से अधिक रजिस्ट्रेशन, 6 सितंबर को होगी दौड़
जोहरान ममदानी के बाद अमेरिका में अब्दुल का जलवा…आखिर क्यों भड़के ट्रंप?
उदयपुर: डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने निभाई विद्यादान की परम्परा, राजकीय बालिका विद्यालय की छात्राओं का भरा वार्षिक शुल्क
झांसी : उत्तर प्रदेश के माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत, कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई
