उदयपुर। पिछोला झील के गणगौर घाट स्थित श्रीराम दरबार और श्रीराधा कृष्ण मंदिर का पाटोत्सव भक्ति-भाव के साथ मनाया जा रहा है। पाटोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को विशाल भजन संध्या हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ थे। इस अवसर पर डॉ. मेवाड़ ने प्रभु श्री राम दरबार और श्रीराधा कृष्ण भगवान की पूजा-अर्चना कर मेवाड़ में सुख-समृद्धि की कामना की। मेवाड़ ने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की विशाल मन्दिर में विराजमान करने का 500 साल का संकल्प पूर्ण होने पर गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने आयोजक दाईजी जोधसिंह चेरिटेबल ट्रस्ट श्रीराम मंदिर युवा समिति का आभार जताया। भजन गायक गोकुल शर्मा ने राम भक्ति पर आधारित भजनों की सुरसरिता प्रवाहित की। हनुमान जन्मोत्सव और महाप्रसादी 23 अप्रैल को होगी।
About Author
You may also like
उदयपुर में प्यास का पहरा : अकाल में भी 48 घंटे में मिलता था पानी, अब 72 घंटे का इंतज़ार क्यों? नए बोर्ड और मेयर के सामने पहली बड़ी परीक्षा
उदयपुर नगर निगम : नवनिर्वाचित उपमहापौर दिनेश चंद्र भट्ट 24 सितंबर को संभालेंगे पदभार, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सतीश पूनिया होंगे मुख्य अतिथि
मगर पारस की बेचैनी को इसी कुर्सी ने समझा है…जिसे बरसों की तपस्या के बाद आज पारस ने संभाला है
आभार यात्रा में आपने विंटेज कार देखी या नगर निगम के कोने का वो सन्नाटा देखा
उदयपुर ZRTI में डिजिटल क्रांति: क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान में अत्याधुनिक सीबीटी परीक्षा केंद्र शुरू
