बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार सर्विस लेन पर खड़े ट्रक से टकराई
जयपुर। जयपुर-अजमेर हाइवे पर दूदू के पास शनिवार शाम 5:30 बजे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई कार सर्विस लेन पर खड़े ट्रक से टकरा गई। कार में में सवार उदयपुर के कार व्यवसायी अशोक काबरा, निम्बाहेड़ा के विकास चांडक व निर्मल रांका की दर्दनाक मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दूदू निवासी बाइक सवार ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसा दूदू में जयपुर-अजमेर एक्सप्रेस वे पर ट्रक स्टैंड पर शनिवार शाम 5.30 बजे हुआ।
कार में सवार तीनों शख्स जयपुर से उदयपुर के लिए रवाना हुए थे, दूदू के पास अचानक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ। हादसे में मृत मुकेश केरिया खुर्द (दूदू) का रहने वाला था।
पुलिस ने चारों शवों को दूदू सीएचसी के मुर्दाघर में रखवाया है। मृतकों के मोबाइल से मिली डिटेल से परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों के आने पर रविवार को पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।
पुलिस के अनुसार- तेज धमाके की आवाज सुन आसपास के दुकानदार क्रेटा कार में फंसे हुए लोगों को बचाने दौड़े। कार सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बाइक सवार मुकेश ने जयपुर एसएमएस हॉस्पिटल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे। कार में फंसे शवों को लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
About Author
You may also like
उदयपुर में प्यास का पहरा : अकाल में भी 48 घंटे में मिलता था पानी, अब 72 घंटे का इंतज़ार क्यों? नए बोर्ड और मेयर के सामने पहली बड़ी परीक्षा
उदयपुर नगर निगम : नवनिर्वाचित उपमहापौर दिनेश चंद्र भट्ट 24 सितंबर को संभालेंगे पदभार, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सतीश पूनिया होंगे मुख्य अतिथि
आभार यात्रा में आपने विंटेज कार देखी या नगर निगम के कोने का वो सन्नाटा देखा
गुणवत्ता और नवाचार में हिंदुस्तान जिंक का डंका: CCQC 2026 में जीते 50 स्वर्ण पुरस्कार
उदयपुर ZRTI में डिजिटल क्रांति: क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान में अत्याधुनिक सीबीटी परीक्षा केंद्र शुरू
