उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान द्वारा संचालित नारायण चिल्ड्रन एकेडमी में पढ़ रहे मजदूर और गरीब के बच्चों को निशुल्क शिक्षा सेवा के लिए शनिवार को 52 सीटर स्कूली बस लोकार्पित की गई।

संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने नई बस का वैदिक मंत्रों से पूजा अर्चना कर बस का उद्घाटन किया। इस मौके पर विद्यार्थी, शिक्षक, एकेडमी की प्राचार्य अर्चना गोलवलकर, महा गंगोत्री हेड रजत गौड़, दिनेश वैष्णव, रोहित तिवारी, जसबीर सिंह, जितेंद्र वर्मा, अनिल आचार्य मौजूद थे। स्कूल के बच्चों ने नृत्य प्रस्तुतियां भी दी।

विदेश विभाग प्रभारी रवीश कावडीया ने बताया कि स्कूल बस का सहयोग यूएसए निवासी लीना के. दवे ने जगमोहनदास और कीर्ति दवे की स्मृति में किया है। अध्यक्ष अग्रवाल ने दवे परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा इस सत्र में बढ़ने वाले 150 विद्यार्थियों के लिए यह बस उपयोगी सिद्ध होगी। समारोह का संचालन आदित्य चौबीसा ने किया।
About Author
You may also like
हल्दीघाटी केवल युद्ध नहीं, जन-जन के स्वाभिमान का संग्राम था : डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़
होर्मुज़ स्ट्रेट में भीषण बमबारी : अमेरिका-ईरान में छिड़ा खूनी संघर्ष, ट्रंप ने दी ‘भारी कीमत’ चुकाने की चेतावनी
देश-दुनिया की प्रमुख समाचार यहां पढ़िए…ईरान, इजरायल और वैश्विक समुद्री संकट
व्हाइट हाउस में किंग चार्ल्स का भव्य स्वागत: ट्रंप ने ब्रिटेन को बताया सबसे करीबी दोस्त, मध्य प्रदेश में यूसीसी के लिए समिति गठित और मेघालय को मिलीं नई आधिकारिक भाषाएं
अंतरराष्ट्रीय समाचार बुलेटिन : दुनिया भर की बड़ी हलचल
