
अजमेर/उदयपुर। महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे श्री अमिताभ आज अजमेर मंडल के एकदिवसीय दौरे पर उदयपुर स्टेशन पहुंचे और उदयपुर डिपो का निरीक्षण किया। इस दौरान महाप्रबंधक ने उदयपुर डिपो की व्यवस्थाओं को देखा एवं सिक लाइन तथा सेकंड एंट्री गेट पर जारी निर्माण संबंधित कार्यों का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
महाप्रबंधक ने उदयपुर डिपो में लगाई जाने वाली व्हील लेथ मशीन के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों से चर्चा की। महाप्रबंधक अमिताभ ने यात्रियों की सुविधा हेतु की जा रही व्यवस्थाओं के संबंध में भी मंडल रेल प्रबंधक श्री राजीव धनखड़ से चर्चा की।
निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक राजीव धनखड़ के अलावा उप मुख्य इंजीनियर निर्माण श्री मयंक गुप्ता, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर श्री प्रदीप कुमार, मंडल इंजीनियर संदीप डांगरा तथा सहायक वाणिज्य प्रबंधक विवेकानंद शर्मा सहित अन्य रेल अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
About Author
You may also like
उदयसागर की छाती पर पांच साल का शाही अट्टहास
साउथ अफ्रीका के बाद भारत बना 400+ चेज करने वाला दूसरा देश : गिल के ऐतिहासिक दोहरे शतक से वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली धमाकेदार जीत
सस्टेनेबिलिटी का वैश्विक मानक : हिन्दुस्तान जिंक का यशद भवन कॉर्पोरेट एक्सीलेंस और LEED प्लेटिनम रेटिंग से पुनः अलंकृत
उदयपुर में रामलीला की वापसी : जब डिजिटल दौर में मंच पर उतरते हैं मर्यादा पुरुषोत्तम
राष्ट्रीय पोषण माह : हिंदुस्तान जिंक की स्वास्थ्य सेवा परियोजना से 1,540 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित
