महावतवाड़ी प्रीमियर लीग सीजन-2 क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता बनी पठान इलेवन 

उदयपुर। शहर के फतेहपुरा स्थित विद्या भवन स्कूल ग्राउंड पर 14 अप्रैल से चल रही 8 दिवसीय महावतवाड़ी प्रीमियर लीग सीजन-2 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को पठान इलेवन व इक़बाल इलेवन के बीच खेला गया।

पठान इलेवन की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। जिसमें पठान इलेवन के कप्तान सलमान की 31 बालों पर 50 रन की की पारी की मदद से पठान इलेवन ने इक़बाल इलेवन के सामने 20 अवर में 169 रन का लक्ष्य दिया।

इक़बाल इलेवन की ओर से साहिल खान ने 4 विकेट लिए। सेकंड इनिंग में बल्लेबाजी करने आई इक़बाल इलेवन की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 17.5 ओवर में  115 रन पर पूरी टीम सिमट गई। पठान इलेवन की ओर से फराज खान  ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए।

इसी के साथ MWPL सीजन-2 की विजेता पठान इलेवन बनी। मैन ऑफ़ दि सीरीज का ख़िताब रईस मुहम्मद, बेस्ट बेट्स मैन सलमान खान, बेस्ट बॉलर इरशाद खान व बेस्ट फील्डर का ख़िताब इमरान के नाम रहा।

टूर्नामेंट का आयोजन पंचायत महावत वाड़ी के सचिव वसीम खान और संचालन आबिद रसूल खान ने किया। टूर्नामेंट में पुरस्कार वितरण समारोह में अतिथि के रूप मे KGN केबल से नफीस खान, महावत वाड़ी पंचायत के पंच कलीम खान, नौशाद हुसैन, मोहसिन हैदर, निज़ाम शेख व साकिब खान उपस्थित रहे।

(Visited 162 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply