उदयपुर। फतहसागर में बुधवार को एक युवती ने सुसाइड करने के लिए छलांग लगा दी। लोगों ने देखा, तब तक युवती पानी में डूब चुकी थी। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। आपदा प्रबंधन की टीम ने आकर शव को बाहर निकाला।
इस घटना को देखकर आसपास खड़े लोगों की भीड़ जमा हो गई। दरअसल शाम को फतहसागर के किनारे घूमने आने वालों की भीड़ रहती है, तभी अचानक एक युवती ने झील में छलांग लगा दी। लोगा कुछ समझ पाते तब तक युवती पानी में डूब गई। युवती की पहचान अभी नहीं हो सकी।
आपदा प्रबंधन की टीम में गोताखोर विजय नकवाल, शंकर वाल्मिकी व विपुल चौधरी शामिल थे। अंबामाता थाना पुलिस भी घटना स्थल पहुंची और शव को एमबी सरकारी हॉस्पिटल मोर्चरी में रखवाया है।
उधर, प्रतापनगर थाना क्षेत्र के सूखा नाका तालाब में बुधवार को एक युवक का शव मिला। शव तैरता देख राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोर की मदद से शव को निकाला।
About Author
You may also like
धानमंडी के मुरली मनोहर मंदिर में धूमधाम से मना तीन दिवसीय पाटोत्सव, ठाकुरजी को लगा एक क्विंटल आम का भोग
सरकार का बड़ा एक्शन : आरजीएचएस घोटाले को लेकर उदयपुर के पारस जेके हॉस्पिटल समेत 24 अस्पतालों पर भारी जुर्माना
मेवाड़ की राजसी परंपरा और लोक-आस्था का महासंगम : जब शीतलामाता द्वार पर ठाकुर जी का स्वागत करने उमड़ा पूर्व राजपरिवार
नगर-परिक्रमा पर निकले ठाकुरजी : झीलों की नगरी को मिला खुशहाली, अच्छी बारिश और सुहाने मौसम का वरदान
पंचायत-निकाय चुनावों के लिए पांच दिन का अल्टीमेटम : हाईकोर्ट की फटकार स्वागतयोग्य, राजनीतिक इच्छाशक्ति के अंतर्विरोधों से कब तक उलझेंगे चुनाव?
