वाशिंगटन। अमेरिका के मैनहटन कोर्ट में पहली बार पूर्व अडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आमने-सामने आए।
ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने साल 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले चुप रहने के लिए स्टॉर्मी डेनियल्स को गैर क़ानूनी रूप से 1.30 लाख डॉलर दिए थे। जिसकी सुनवाई इन दिनों कोर्ट में चल रही है।
कोर्ट में स्टॉर्मी डेनियल्स करीब पूरा दिन पूर्व राष्ट्रपति की तरफ ध्यान नहीं दिया, जब तक उन्हें डोनाल्ड ट्रंप को पहचानने के लिए नहीं कहा गया।
स्टॉर्मी ने कोर्ट में दावा किया कि पूर्व राष्ट्रपति ने उनके साथ यौन संबंध बनाए. हालांकि ट्रंप ने इन आरोपों से इनकार कर दिया।
ट्रंप ने यह स्वीकार किया है कि उनके वकील रहे माइकल कोहेन ने स्टॉर्मी को चुप रहने के लिए पैसे दिए थे।
स्टॉर्मी ने ट्रंप के साथ अपनी मुलाकात की इतनी बारीक तरीके से जानकारी दी कि जिसके बाद जज को कहना पड़ा कि कुछ चीज़ें अनकहीं छोड़ दी जाएं तो बेहतर हैं।
About Author
You may also like
झीलों की नगरी में फिर सजा ‘पर्यटन सुरक्षा’ का तमाशा : फीते कटने से नहीं, जवाबदेही तय होने से सुरक्षित होते हैं सैलानी
उदयपुर की रामलीला : इमोशन, ड्रामा और हाई-ऑक्टेन एक्शन का परफेक्ट ब्लेंड, जटायु के बलिदान ने खींचे दर्शकों के आंसू
तकनीक जब इंसान की सहूलियत बने: हिंदुस्तान जिंक और उबर का यह साझा कदम भारतीय कॉर्पोरेट जगत के लिए एक नजीर
मेवाड़ की माटी में सत्ता की चौसर: जब पंचायत के अखाड़े में दांव पर लग जाए दिग्गजों की चौधराहट
उदयपुर में रामलीला का मंचन (तीसरा दिन) : जब पत्थर में जान फूंक दी गई और निम्बार्क मैदान में छलक उठीं आंखें
