उदयपुर। पेंशन विभाग उदयपुर जोन की अतिरिक्त निदेशक भारती राज ने मंगलवार को कोष कार्यालय (ग्रामीण) का निरीक्षण किया। यहां पेंशनर समाज एवं कोष कार्यालय के कार्मिकों ने इनका स्वागत किया।

अतिरिक्त निदेशक भारती राज ने कोष कार्यालय में संपादित पेंशन संबंधी कायो का जायजा लिया और कार्यों की प्रगति देख सराहना की। उन्होंने पेंशनर्स संबंधी कार्यों को प्राथमिकता देने एवं उनकी सुविधाओं का ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पेंशनर समाज के सदस्यों ने भी उनसे चर्चा की।
निरीक्षण के दौरान कोषाधिकारी (ग्रामीण) महेन्द्र सिंह सीमार, पेंशनर समाज के अध्यक्ष भंवर सेठ, अतिरिक्त कोषाधिकारी श्रीमती शिल्पा सक्सेना, श्रीमती सपना एवं समस्त स्टाफ व पेंशनर समाज के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
About Author
You may also like
उदयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा को रोड शो : ट्रैफिक जाम में फंसा ‘ट्रिपल इंजन’ और कश्मीर का मुगालता
उदयपुर में मुख्यमंत्री का शक्ति-प्रदर्शन: यह आत्मविश्वास है या भीतरी घबराहट?
उदयपुर के वार्ड 22 का महामुकाबला : जब साझी तहज़ीब की ज़मीन पर बाहरी बनाम स्थानीय की लकीरें खिंचने लगें!
शिक्षा संबल से संवर रहा भविष्य : हिंदुस्तान जिंक के प्रयास से 75 सरकारी स्कूलों में सुधरी पढ़ाई की गुणवत्ता, 12 उत्कृष्ट शिक्षक हुए सम्मानित
उदयपुर की नगर-सत्ता : एक शिक्षक की चुप्पी, मोदी की शक्ल और ट्रिपल इंजन की बिसात
