20 लाख रुपए कीमत का चुराया गया रॉ मैटेरियल बरामद
उदयपुर। उदयपुर डीएसटी व थाना सवीना पुलिस की टीम ने फैक्ट्री से लाखों रुपए कीमत के रॉ मैटेरियल चुराने की वारदात का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 20 लाख रुपए कीमत का चुराया गया रॉ मैटेरियल बरामद कर लिया है। शेष माल की बरामदगी के लिए पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
एसपी योगेश गोयल ने बताया कि घटना के संबंध में 15 मई को थाना सवीना स्थित डाकन कोटडा फैक्ट्री के संजीव गोरवाड़ा द्वारा रिपोर्ट दी गई कि पिछले कुछ दिनों से उनकी फैक्ट्री के गोदाम से रात के समय कच्चे माल की चोरी हो रही है। रिपोर्ट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर घटना के खुलासे के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा व सीओ छगन पुरोहित के सुपरविजन एवं एसएचओ फूलचंद टेलर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
तलाश के दौरान डीएसटी के हेड कांस्टेबल अखिलेश्वर व विक्रम सिंह को मिली सूचना के आधार पर चोरी के आरोपी सूरजमल मीणा पुत्र जगला मीणा (30) एवं खेमराज मीणा पुत्र शंकर (29) निवासी थाना बाघपुरा उदयपुर एवं चोरी के माल के खरीददार मावाराम पटेल पुत्र केवाजी (31) निवासी अंबामाता घाटी थाना सवीना को गिरफ्तार किया गया।
एसपी गोयल ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी गए रॉ मैटेरियल एल्युमिनियम कास्टिक सोडा के आठ कट्टों में से चार कट्टे बरामद कर लिए हैं। जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपए है। शेष माल की बरामदगी के लिए पूछताछ किए जा रही है।
————-
About Author
You may also like
केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे और धरना खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में क्या कहा-यहां पढ़िए
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा—मोदी सरकार की रणनीति में बड़ा बदलाव या मजबूरी? पढ़ें 5 बड़े कारण
उदयपुर के मौलाना फैजान रज़ा का मिस्र की प्रसिद्ध जामे अल-अज़हर यूनिवर्सिटी में चयन; पलटन मस्जिद में हुआ भव्य इस्तक़बाल
हिंदुस्तान जिंक का पहली तिमाही में रिकॉर्ड प्रदर्शन : शुद्ध लाभ 145 प्रतिशत बढ़कर 5,469 करोड़ हुआ
1160 किमी की 43 दिवसीय पैदल केदारनाथ यात्रा पूरी करने पर चार युवाओं का सम्मान; Helping Youth Sansthan ने की पहल
