उदयपुर। शहर में प्रचंड गर्मी के चलते नगर निगम द्वारा एंटी स्मोग गन मशीन के माध्यम से सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जाएगा जिससे हवा में धूल के कण के साथ-साथ सड़क के तापमान को भी कम किया जा सकेगा। इस कार्य की शुरुवात नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश की उपस्तिथि में अधिशासी अभियंता लखन लाल बैरवा ने मंगलवार से की।
नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि शहर में प्रतिदिन चार एंटी स्मोग गण मशीन के माध्यम से हवा को शुद्ध करने का कार्य किया जा रहा है, अब इसी मशीन के माध्यम से शहर की मुख्य मार्गो पानी का छिड़काव कर गीला भी किया जाएगा जिससे मार्ग पर वाहन चालकों को थोड़ी राहत मिल सके। आयुक्त ने बताया कि एंटी स्मोग मशीन की गति में कुछ कमी की जाएगी जिससे कम से कम आधे घंटे तक सड़क पानी से नम रहेगी और तापमान में कुछ कमी अंकित की जा सकेगी।
ज्ञात रहे की शहर में अभी प्रचंड गर्मी से बुरा हाल हो रहा है इसी कारण निगम द्वारा एक सकारात्मक पहल शहर वासियों से के लिए की जा रही है। इसमें यदि सकारात्मक परिणाम मिलते हैं तो शहर के और स्थान पर भी इस प्रकार की कवायद किया जाएगा इस कार्य हेतु लखनलाल बैरवा को विशेष रूप से नियुक्त किया गया है।
इन मार्गो पर होगा छिड़काव
नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि शहर के मुख्य मार्ग जैसे गोवर्धन विलास से सुखाडिया सर्कल, बापू बाजार, सूरजपोल से ठोकर चौराहा, शास्त्री सर्कल से यूनिवर्सिटी रोड, चेतक सर्कल से मल्लाह तलाई चौराहा आदि मुख्य मार्ग पर प्रथम चरण में यह कार्य संपादित किया जाएगा, इसके पश्चात अन्य मार्गों पर भी इसको प्रारंभ करने की कवायद की जाएगी।
About Author
You may also like
Ardha Matsyendrasana Strengthens the Adrenal Glands and Improves Digestion
अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: दोनों सदनों में डेमोक्रेट्स की मजबूत बढ़त, हाउस में 121 सीटों पर आगे; सीनेट में बहुमत से महज 5 सीटें दूर
तारा संस्थान वृद्धाश्रम : विश ट्री और पारिवारिक अनुबंध, बुजुर्गों की इच्छाओं का अर्थशास्त्र और नई पीढ़ी की सामाजिक पूंजी
उदयपुर नगर निगम का भव्य संकल्प : दीपावली मेले 2026 के सुव्यवस्थित संचालन के लिए 21 कमेटियों का गठन, महापौर पारस सिंघवी और संयोजक प्रमोद सामर ने तय की जवाबदेही
उदयपुर में पंचायतीराज चुनाव: पहले चरण में 66.88 प्रतिशत मतदान, नाई पंचायत समिति 81.05 प्रतिशत के साथ अव्वल; तीसरे चरण के लिए अब तक 185 नामांकन दाखिल
