
जयपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त श्री इकबाल खान के निर्देशन में मिलावट के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को अतिरिक्त आयुक्त श्री पंकज ओझा के नेतृत्व में विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया में मसाला फैक्ट्री पर कार्रवाई करते हुए 19 हजार किलो से अधिक मसालों को मिलावटी होने के आधार पर सीज किया गया।
अतिरिक्त आयुक्त ने बताया कि खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय की टीम सुबह विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया में रोड नम्बर 9 पर पहुंची। यहां वर्षा एंटरप्राइजेज नाम से चल रही मसाला फैक्ट्री का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मसाला तैयार करने में कई तरह की गड़बड़ी पाई गई।

श्री ओझा ने बताया कि हल्की क्वालिटी की मिर्च एवं धनिया के साथ डंठल भी पीसे जा रहे थे। हल्दी और मिर्च में रंग की मिलावट पाई गई। मौके से मसालों में मिलाए जाने वाले रंग भी बरामद किए गए और मसालों के नमूने लिए गए। फैक्ट्री में 19 हजार किलो से अधिक रंग मिले मसाले मिले, जिन्हें सीज करने की कार्रवाई की गई।
टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रतन गोदारा, अमित शर्मा, पवन गुप्ता, नरेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
About Author
You may also like
उदयपुर नगर निगम : पांचवीं बार पार्षद चुने गए पारस सिंघवी के सिर सजेगा उदयपुर मेयर का ताज, डिप्टी से सीधे महापौर की मुराद पूरी
उदयपुर नगर निगम महापौर चुनाव का कार्यक्रम घोषित, 16 सितंबर से शुरू होंगे नामांकन
उदयपुर कांग्रेस में पर्दे के पीछे की नूराकुश्ती : जब सिपहसालार ही जंग के मैदान से भाग खड़े हों
उदयपुर का नया जनादेश : सरकार तो सातवीं बार, पर बिजली गुल वही पुरानी!
उदयपुर की अनोखी बाड़ेबंदी: जो हारा वो ‘आज़ाद’, जो जीता वो फिर ‘क़ैद’; आचार्य के दरबार में वो 80 प्रत्याशी और वो 5 दावेदार
