जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) मुख्यालय के निर्देश पर अलवर-द्वितीय हाल भिवाड़ी इकाई द्वारा रविवार को प्रतापगढ़, अलवर में कार्रवाई करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डॉ. समर्थ लाल मीणा, डॉ. याेगेश शर्मा उनके दलाल मेडिकल स्टोरी संचालक सुनील गाेयल (प्राईवेट व्यक्ति) को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह मामला अलवर जिले में प्रतापगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का ही है।
भ्रष्टाचार निराेधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए.सीबी. की अलवर-द्वितीय हाल भिवाड़ी इकाई काे परिवादी द्वारा शिकायत दी थी। इसमें बताया कि थाना प्रतापगढ़ में दर्ज मारपीट के मुकदमें में गंभीर चाेटों की एम.एल.सी. रिपोर्ट पक्ष में बनाने की एवज आरोपी चिकित्साधिकारी डॉ. समर्थ लाल मीणा, डॉ. योगेश शर्मा द्वारा 1 लाख रुपए की रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा है।
इस पर एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस कालूराम रावत के सुपरविजन में एसीबी अलवर-द्वितीय हाल भिवाड़ी इकाई के उप अधीक्षक पुलिस परमेश्वरलाल के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया गया। इसके बाद टीम ने ट्रेप की कार्रवाई को अंजाम देते हुए दोनों आरोपी चिकित्साधिकारियों व मेडिकल स्टोर संचालक को परिवादी से 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।उल्लेखनीय है कि आरोपी पी डॉ. योगेश शर्मा द्वारा शिकायत के सत्यापन के दौरान भी परिवादी से 15 हजार रुपए रिश्वत के वसूल कर लिए थे।
एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस कालूराम रावत के निर्देशन में आरापियों से पूछताछ तथा कार्रवाई की जा रही है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
About Author
You may also like
-
उदयपुर : विक्रमोत्सव’ के साथ 20 मार्च को मनेगा भारतीय नववर्ष, डॉ. प्रदीप कुमावत ने फूंका तैयारियों का शंखनाद
-
विद्या भवन शिक्षक महाविद्यालय में 6 दिवसीय SUPW शिविर : समाज सेवा और रचनात्मकता का दिखा संगम
-
जब बेजुबान की दस्तक बनी जिंदगी की पुकार : दर्द से तड़पते पक्षी ने खुद अस्पताल पहुंचकर मांगी मदद
-
भिवाड़ी की वो काली सुबह : जहां धुएं के गुबार में दफन हो गईं सात परिवारों की खुशियां, कंकाल बने अपनों को थैलियों में बटोरता दिखा प्रशासन
-
जमीअतुल कुरैश की राष्ट्रीय कांफ्रेंस में जुटे देशभर के स्कॉलर्स : विभिन्न क्षेत्रों की ख्याति प्राप्त प्रतिभाओं को किया सम्मानित