उदयपुर। श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज उदयपुर के रविवार को हुए चुनावों में जगदीश रूणवाल अध्यक्ष, किशन सोलीवाल महासचिव व विनोद कुमार कोषाध्यक्ष चुने गए।
समाज के सूत्रों के मुताबिक मतदान के बाद मतगणना हुई और रात को परिणाम घोषित किए गए। इसमें अध्यक्ष पद पर जगदीश रूणवाल 174 मतों से विजयी हुए हैं। महासचिव पद पर किशन सोलीवाल 812 मतों से विजय हुए और कोषाध्यक्ष पद पर विनोद कुमार कड़ेल 434 मतों से विजयी रहे।
मतदान रविवार सुबह राजस्थान महिला विद्यालय गुलाबबाग में शुरू हुआ। मतदान केंद्र के बाहर समाज के विभिन्न प्रत्याशियों व उनके परिजनों व रिश्तेदारों ने अपने बूथ बनाए थे। प्रत्याशी और उनके समर्थक वोट देने के लिए समाज के लोगों से आग्रह करते दिखाई दिए। इस दौरान समाज के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया।
प्रत्याशियों ने समाज से प्रमुख कार्यों के लिए वादे किए हैं, उसी आधार पर समाज के लोगों ने वोटिंग की थी। मतदान केंद्र के बाहर समाज के युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों की खासी भीड़ रही।
About Author
You may also like
एमएलए साहब का कड़क मिजाज : डिजायर से तौबा, 56 इंच के सीने में क्या जनता की बात के लिए बची है जगह?
सराहनीय कदम पर रोजी-रोटी का संकट : पुलिस साए में हटा मुखर्जी चौक का सब्जी बाजार, विस्थापन नीति पर उठे सवाल
उदयपुर नगर निगम 272 भूखंड घोटाला : जाली दस्तावेजों से धोखाधड़ी के आरोपी राजेंद्र की अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट ने की खारिज
जब न्याय की सीढ़ियां लाचारी से भारी हो गईं : बुजुर्ग महिला का दर्द देख पिघला एसपी डॉ. अमृता दुहन का दिल, बुजुर्गों व दिव्यांगों को नहीं चढ़नी पड़ेंगी सीढ़ियां
पूर्व न्यायाधीश जेके रांका ने किया ‘सेवा महातीर्थ’ का अवलोकन, नारायण सेवा संस्थान के कार्यों को बताया अनुकरणीय
