
उदयपुर। जिला प्रशासन व आयुर्वेद विभाग के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के संबंध में रविवार को सहेलियों की बाड़ी में योग प्रोटोकॉल पूर्वाभ्यास का आयोजन हुआ, जिसमे महिलाओं सहित शहरवासियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
उपनिदेशक डॉ. राजीव भट्ट ने बताया कि योग दिवस की तैयारियों को लेकर जिलेभर में योग पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। आगामी 21 जून तक शहर के पर्यटन क्षेत्र एवं ऐतिहासिक स्थलों पर अलसुबह योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास करवाया जायेगा।
वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी योग समन्वयक डॉ. शोभालाल औदीच्य ने बताया की इस वर्ष योग को घर घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। रविवार को सहेलियों की बाड़ी में सन कॉलेज की सहायक प्रोफेसर डॉ. शुभा सुराणा ने मिनिट टू मिनिट योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास करवाया।
साथ ही राजस्थान पुलिस के योग प्रशिक्षक राजू खिची ने एडवांस योग का प्रदर्शन कर आमजन को योग के प्रति जागरूक किया। इस आयोजन में पतंजलि योग समिति और महिला संगठनों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। अगला आयोजन 9 जून को सुबह 6.30 बजे गोवर्धन सागर स्थित स्वर्ण जयंती पार्क में होगा।
About Author
You may also like
दिल्ली में काल बना AC धमाका : सोते मासूमों और परिवारों को निगल गई आग, विवेक विहार में 9 मौतों से पसरा मातम
सिंधी संस्कारों का संगम : उदयपुर में 17 मई को सजेगा ‘बहू-बेटी सम्मान समारोह’ का मंच
Arijit Singh: How Residents of Jiaganj See the Singer in His Hometown
उदयपुर पुलिस का त्रिकोणीय प्रहार : हनी ट्रैप गिरोह, ड्रग्स माफिया और फरार लुटेरा गिरफ्तार
उदयपुर में हनीट्रैप का खौफ : सोशल मीडिया वाली ‘दोस्त’ निकली किडनैपर; रात भर कार में बंधक बनाकर की लूटपाट
